बसपा सुप्रीमो मायावती, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं', 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश

BSP Chief Mayawati: बसपा सुप्रीमो ने पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी घटनाक्रम और परिस्थितियों का गंभीरता से संज्ञान लेने की जरूरत है।

मनोज आर्या

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात को 'दुखद और कड़वा' बताते हुए रविवार को कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और पूंजीपति समर्थक नीतियों से आम जनता में बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल संकीर्ण और छलावे की राजनीति कर रहे हैं, जबकि लोगों का आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन लगातार संकट में पड़ता जा रहा है।

लखनऊ स्थित बसपा उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट कार्यालय में आयोजित पार्टी की बड़ी बैठक में मायावती ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने की रणनीति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बदलते चुनावी माहौल और नई चुनौतियों को देखते हुए पार्टी संगठन को और अधिक 'चुस्त-दुरुस्त तथा मुस्तैद' बनाने की जरूरत है, ताकि उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

'धनबल की राजनीति से समाज को नुकसान'

बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में जिस तरह के राजनीतिक और आर्थिक हालात बने हैं, उससे आम लोगों में असुरक्षा और असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि बड़े पूंजीपतियों और धनबल आधारित राजनीति के चलते समाज के हर वर्ग का नुकसान हो रहा है। सरकारों को अपने संवैधानिक दायित्व निभाते हुए जनकल्याण, रोजगार, शांति-सौहार्द और कानून-व्यवस्था जैसे मूल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब आजमाई हुई बसपा सरकार और उसके नेतृत्व की ओर उम्मीद से देख रही है।

कार्यकर्ताओं को मायावती की सख्त चेतावनी

मायावती ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि विरोधियों की हर राजनीतिक चाल और षड्यंत्र का मजबूती से मुकाबला करना होगा। यूपी की पूर्व  सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में विशेष सावधानी बरती जा रही है और जनहित में मजबूत तथा जनस्वीकार्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि 'सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय' की नीति को फिर से स्थापित करना है।

5 राज्य के चुनावी नतीजे का जिक्र

बसपा सुप्रीमो ने पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी घटनाक्रम और परिस्थितियों का गंभीरता से संज्ञान लेने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है के मिशन के साथ जनता के बीच जाने और वोट की सुरक्षा को सम्मान, जान-माल और अधिकारों की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण मानने का आह्वान किया।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज