5 लाख रुपयों के लिए भाई बना कातिल, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

5 लाख रुपयों के लिए भाई बना कातिल, बहन का गला घोंट 70KM दूर फेंका शव

Kushinagar में राम आशीष निषाद ने 5 लाख रुपये के मुआवजे को लेकर बहन नीलम की हत्या कर दी। उसने शव को 70 किमी दूर गन्ने के खेत में फेंका और बाद में कबूलनामा किया।

प्रतीक पाण्डेय

Kushinagar Crime News: यूपी के कुशीनगर जिले में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 32 वर्षीय भाई राम आशीष निषाद ने 19 वर्षीय बहन नीलम की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह पिता के सड़क परियोजना मुआवजे में हिस्सा मांग रहा था, जिसे शादी में इस्तेमाल करने की योजना थी।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी और उसके शव को लगभग 70 किलोमीटर दूर फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी दी। आरोपी की पहचान राम आशीष निषाद (32) के रूप में हुई है, जबकि उसकी मृतक बहन का नाम नीलम (19) था। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के पीछे मुख्य कारण रुपयों का विवाद था।

मुआवजे को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल राम आशीष के पिता चिंकू निषाद को एक सड़क परियोजना के तहत जमीन के लिए पांच लाख रुपये का मुआवजा मिला था। चिंकू निषाद ने इन रुपयों का इस्तेमाल नीलम की शादी में करने की योजना बनाई थी। इस योजना से राम आशीष नाराज हो गया, क्योंकि वह मुआवजे में अपना हिस्सा मांग रहा था।

कपड़े से गला घोंटा, शव 70 किमी दूर फेंका

पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने बताया कि यह घटना 27 अक्टूबर को हुई। उस दिन परिवार के दूसरे सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। राम आशीष घर आया और उसने नीलम का कपड़े के टुकड़े से गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद, आरोपी ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। राम आशीष ने नीलम की लाश को एक बोरे में भर दिया और उसे अपनी मोटरसाइकिल से बांधकर कुशीनगर में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शव करीब 70 किलोमीटर दूर फेंका गया था।

पड़ोसियों के बताने से खुला राज

जब नीलम लापता हुई, तो उसके पिता को शुरू में यह लगा कि वह शायद छठ पूजा के लिए गई होगी। हालांकि, पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि राम आशीष एक बड़ा बोरा लेकर जा रहा था, जिससे संदेह पैदा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी शव को ले जाते हुए दिखाई दिया।

कुशीनगर पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान राम आशीष ने पहले तो अनजान बनने का नाटक किया, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी के कबूलनामे के बाद, पुलिस ने बुधवार देर रात गन्ने के खेत से नीलम का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला