मिल्कीपुर उपचुनाव (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी को मिली 14 हजार वोटों की बढ़त, सपा के अजीत प्रसाद पिछड़े

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान अपने 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद से 14,123 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तीसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के पासवान को 27,123 मत मिले, जबकि सपा के प्रसाद को सात हजार मत मिले हैं।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है, इसीलिए उपचुनाव करवाया गया था। सपा जहां सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद लोकसभा सीट पर अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है। वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी।

65 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 3.71 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जो 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज मतदान से अधिक है। मिल्कीपुर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

इस सीट से कुल 10 उम्मीदवार उतरे मैदान में

इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है। (भाषा इनपुट के साथ)

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद