लखनऊः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से पुलिस कर्मचारियों का अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। दरअसल मेरठ पुलिस के चार सिपाहियों को एक पार्टी का निमंत्रण मिला था, लेकिन समस्या ये थी पार्टी के समय तक उनकी ड्यूटी खत्म नहीं हुई थी। जिसके बाद उन्होंने तरकीब निकाली। चारों सिपाहियों ने प्लान के तहत एक राहगीर के मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम में पार्टी का लोकेशन बताते हुए बवाल की सूचना दी।
उसके बाद पीएआरवी पर तैनात चारों पुलिसकर्मी जैसे ही कंट्रोल रूम से मैसेज सर्कुलेट हुआ, लोकेशन पर पहुंच गए। ऑन ड्यूटी पार्टी करने लगे। इससे उन्हें छुट्टी मांगने की जरूरत नहीं पड़ी और पार्टी- ड्यूटी दोनों साथ हो गई।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर युवाओं को राज्य सरकार ने दिया तोहफा, इस प्रदेश में निकली पुलिस और पीएसी की भर्ती
प्लान फेल चारों सिपाही सस्पेंड
जब पुलिसकर्मी पार्टी में पहुंचे तो उन्होंने कंट्रोलरूम को बताया कि सबकुछ ठीक है। यहां मामूली विवाद हुआ था, सब अंडर कंट्रोल है। हंगामा करने वालों को शांत करा दिया है, लेकिन जब UP -112 हेडऑफिस ने मामले पर फीडबैक मांगा को मामला खुल गया। इसके बाद SSP विपिन ताडा ने मामले पर चांज बैठा दी। इतना ही नहीं चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
PRV में तैनात 4 सिपाहियों को मिला था पार्टी का इनविटेशन
जांच में यह सामने आया कि 23 अक्टूबर को PRV में तैनात 4 सिपाहियों को पार्टी के लिए इनवाइट किया गया था। यह लोग सरकारी गाड़ी से पहुंचे। इसके बाद 30 अक्टूबर को हेड कॉन्स्टेबल यशपाल सिंह, कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार और राजन को सस्पेंड कर दिया।
राह चलते आदमी से फोन लेकर कहा बवाल हो गया
दरअसल जिस नंबर से कंट्रोल रूम में फोन किया गया था, उसी नंबर पर फीडबैक के लिए फोन किया गया तो मामला खुल गया। उस आदमी ने बताया कि वह रास्ते जा रहा था। तभी पुलिस की गाड़ी आई और उसमें से एक इमरजेंसी फोन करने को लेकर मेरा फोन मांग लिया और 5 मिनट पर धन्यवाद बोलकर फोन वापिस कर दिया। उसने बताया कि मेरा कोई विवाद नहीं हुआ था।