बाराबंकी में बस पर गिरा पेड़ (सोर्स: सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में बारिश से बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज की बस पर गिरा पेड़, 5 यात्रियों की मौत

Barabanki Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में यात्रियों से भरी एक बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आकाश मसने

Barabanki Bus Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख राजा बाजार के पास यह भीषण हादसा हुआ। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सतरिख और जैदपुर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है।

बाराबंकी जिले में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदरगढ़-हरख मार्ग पर जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख में राजा बाजार के पास भारी बारिश के दौरान एक रोडवेज अनुबंधित बस पर अचानक एक अंजीर का पेड़ गिर गया। बस के अगले हिस्से पर पेड़ गिरने से चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में मृतकों में शिक्षा मल्होत्रा (53) और 4 अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। मरने वालों में शिक्षक भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल शैल कुमारी और सुधीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

लोगों को निकाला जा रहा

बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पेड़ गिरने से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हुई, लेकिन मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बाराबंकी हादसे के बाद राहत कार्य जारी (सोर्स: सोशल मीडिया)

ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे शिक्षक

बताया जा रहा है कि हैदरगढ़ में शिक्षा विभाग की एनसीईआरटी संबंधी ट्रेनिंग चल रही थी, जिसमें 5 शिक्षक शामिल होने जा रहे थे, जो बस के अगले हिस्से में बैठे थे। हादसे में इनमें से 4 शिक्षकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं वन विभाग और जिला प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव