फाइल फोटो [स्रोत: सोशल मीडिया] 
उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा: उन्माद बढ़ने के बाद इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात कर सख्ती से काबू पाने की कवायद

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद पहले सांप्रदायिक दंगा हुआ और अब यह हिंसा में बदल गया है। इलाके में शांति बहाली के लिए इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई तथा पुरे इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।

प्रतीक मिश्रा

लखनऊ: प्रदेश के बहराइच में सोमवार का दिन बेहद ख़राब रहा। आगजनी, पत्थराव तथा हिंसा से पूरा बहराइच जल उठा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने की बात को लेकर हुआ विवाद खून-खराबे में कब बदल गया किसी को समझ ही नहीं आया। उन्माद बढ़ा और गोलियां तक चल गई, जिससे एक युवक रामगोपाल की मौत हो गई।

राम गोपाल की मौत से पुरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और अब बहराइच प्रतिशोध की आग में जलने लगा है। सोमवार को भड़की हिंसा से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात कर हिंसा को कंट्रोल करने के प्रयास किये जा रहे है। उम्मीद है, कि जल्द ही क्षेत्र में शांति कायम होगी।

बहराइच में हुई हिंसा पर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ नजर बनाये हुए है और पल पल की अपडेट ले रहे है। बताया जा रहा है, कि हिंसा में पीड़ित राम गोपाल मिश्रा के परिवार से सीएम योगी की मुलाकात होना है। इसके बाद मृतक का परिवार सीएम से मिलने लखनऊ भी जा सकते है।

इस हिंसा के बाद एक बार फिर उत्तरप्रदेश का सामाजिक तानाबाना बिगड़ गया है। दो समुदायों के आमने-सामने होने से उन्माद और बढ़ गया है। पुलिस द्वारा पुरे इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, नगर के भीतर आने वालो के आधार कार्ड चेक किये जा रहे है। भारी पुलिस बल के बीच बहराइच छावनी में तब्दील हो गया है।

माना जा रहा है, कि राम गोपाल को गोली लगने के बाद यह पूरा विवाद बढ़ा है, पुलिस ने इस मामले में कई लोगो को हिरासत में भी लिया है और मामले की जांच कर रही है। हिंसा बढ़ने के बाद से अधिकांश घरो के पुरुष फरार है और घरो में महिलाएं, बच्चे तथा बुजुर्ग कैद है। यह विवाद इतना बढ़ जायेगा इसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। फ़िलहाल पुलिस स्थिति नियंत्रण में करने के लिए लगी हुई है।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल