जीजा के हमले में घायल युवक की फोटो।  सोर्स- फोटो नवभारत
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बहन को बचाने पहुंचे भाई पर हमला, जीजा ने हथियार से मारा; दोनों हाथ घायल

Bahraich Crime News: बहराइच में एक युवक पर उसके ही जीजा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के दोनों हाथों में गंभीर चोट लग गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • बहराइच में जीजा ने अपने साले पर हमला कर दिया

  • साला अपने जीजा को समझाने उसके घर गया था

  • जीजा ने विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार से हमला किया

Bahraich News: बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में बहन के साथ हो रही कथित मारपीट को रोकने पहुंचे एक युवक पर उसके जीजा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। 

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से संबंधित वीडियो भी मंगलवार को सामने आने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मकसूद खां की बहन आमना की शादी केवलपुर गांव निवासी अफसर के साथ हुई है। आरोप है कि अफसर आए दिन आमना के साथ मारपीट करता था। सोमवार दोपहर भी कथित तौर पर उसने आमना की पिटाई की थी। 

बहनोई को समझाने गया था साला

बहन के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर मकसूद उसे समझाने और पारिवारिक विवाद को शांत कराने के लिए अपने बहनोई अफसर के घर पहुंचा था।आरोप है कि मकसूद के घर पहुंचने पर विवाद बढ़ गया और अफसर ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मकसूद के दोनों हाथ घायल

अचानक हुए हमले में मकसूद के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बहन को मारपीट से बचाने और विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर हुए हमले से मामला गंभीर हो गया।बताया जा रहा है कि मंगलवार को घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पीड़ित की शिकायत के आधार पर बहराइच पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घरेलू विवाद में बहन को बचाने पहुंचे भाई पर धारदार हथियार से हमले की इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है।  

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा