विनय कटियार और चंपत राय (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अयोध्या

राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा

Vinay Katiyar Statement: अयोध्या मामला में बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने राम मंदिर दान में गबन का दावा किया। उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जेल जा सकते हैं।

प्रिया जैस

Vinay Katiyar Statement Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बजरंग दल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जा सकते है। विनय कटियार पूर्व सांसद और राम मंदिर से जुड़े आंदोलनों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों पर कोई भी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। जो भी होगा, वह ठीक होगा।

विनय कटियार ने आगे कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संपर्क में बने हुए हैं। उन्हें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है।

पीएम मोदी से विनय कटियान ने की बात

राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित चोरी के मामले पर BJP नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने कहा, "यह साफ है कि पैसे का गबन हुआ है। मैंने इस मामले पर मोदी से बात की और उन्होंने पूछा कि आगे क्या होगा। मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा। हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़े।"

फंड में 'भारी हेराफेरी' - विनय कटियार

उन्होंने कहा, "जब सच सामने आएगा, तो सब हैरान रह जाएंगे।" बाबरी ढांचे के गिराए जाने का जिक्र करते हुए विनय कटियार ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव उनके दोस्त हैं और उनसे बात करने को कहा था। कटियार के अनुसार, नरसिम्हा राव हालात की जानकारी लेने के लिए लगातार फोन कर रहे थे और ढांचा गिरने के बाद उन्होंने कहा था, "अब तो फोर्स भेजना ही पड़ेगा।"

राम मंदिर में चढ़ावे और कथित हेराफेरी के मुद्दे पर विनय कटियार ने कहा कि फंड में "भारी हेराफेरी" हुई है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी अविनाश उस खास ग्रुप का हिस्सा नहीं था और कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि SIT एक दिन में जांच पूरी नहीं करती। इस प्रक्रिया में दो-तीन दिन या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो