अयोध्या से नेपाल के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन सोर्स: सोशल मीडिया
अयोध्या

अयोध्या से नेपाल के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, जानें क्या रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

Ayodhya Nepal Special Train: अब रेलवे ने एक खास पहल की है। अयोध्या से नेपाल और नेपाल से अयोध्या के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सोगात दी गई है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • अब अयोध्या ने नेपाल का रास्ता हुआ आसान

  • भारतीय रेलवे ने शुरू की साप्ताहिक ट्रेन

  • सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी ट्रेन

Key Details Of Ayodhya Nepal Special Train: रामायण में अयोध्या और नेपाल का खास महत्व रहा है। ऐसे में रेलवे में इस त्योहारी सीजन यात्रियों को बड़ी सोगात दी है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या को जोड़ने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। करीब 604 किमी. लंबा ये रूट अब अयोध्या की दूरी को कम करेगा।

अयोध्या और नेपाल का है खास महत्व

रामायण में अयोध्या का जितना महत्य है, उतना ही अधिक महत्व नेपाल का भी है। जहां भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या है, वहीं माता सीता की जन्मभूमी नेपाल का जनकपुर धाम है। दरअसल, इस ट्रेन की खास बात ये है कि ये ट्रेन शुरू होने से रामायण सर्किट पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

अयोध्या से नेपाल के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन

इन रास्तों से होकर गुजरेगी साप्ताहिक ट्रेन

अयोध्या और नेपाल को जोड़ने वाली ये साप्ताहिक ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के कई मुख्य शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी। ट्रेन का ठहराव जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम होंगे। इसके अलावा ट्रेन अपने शुरुआती और अंतिम स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस तरह, रेलवे की खास पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क भी मजबूत करना है।

कब-कब चलेगी नेपाल से अयोध्या जाने वाली ट्रेन

भारतीय रेलवे के मुताबिक, ये अयोध्या-नेपाल साप्ताहिक ट्रेन सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी। जबकि अयोध्या कैंट से इसकी वापसी सोमवार को होगी। इससे नेपाल से अयोध्या जाने वाले और अयोध्या से नेपाल आने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा।

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!