योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
अयोध्या

अयोध्या में सीएम योगी के दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल, जानिए किन खास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ayodhya Yogi Adityanath Visit: दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर सीएम योगी 10वें दीपोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक, दीप प्रज्ज्वलन और सरयू आरती में शामिल होंगे।

राजेश कुमार मिश्र, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • दो दिवसीय आयोध्या दौरे पर सीएम योगी

  • रामकथा पार्क में दीपोत्सव की झांकियों का करेंगे अवलोकन

  • भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पर करेंगे पुष्पवर्षा

CM Yogi Deepotsav 2026: 10वें दीपोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन (शनिवार- रविवार) को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह भगवान श्रीराम के स्वागत से लेकर राजतिलक, सरयू आरती और दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम की मौजूदगी में रामनगरी में परंपरा, आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राम की पैड़ी पर दीपों की रोशनी के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होंगे।

हेलीपैड से रामकथा पार्क तक, झांकियों का करेंगे अवलोकन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2:40 बजे रामकथा पार्क के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह 10वें दीपोत्सव की भव्य झांकियों का अवलोकन करेंगे और रथ खींचने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के साथ अयोध्या के ऊपर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक किया जाएगा। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं, आमजन और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

रामलीला का अवलोकन करेंगे, सरयू अतिथि गृह में करेंगे रात्रि विश्राम

रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे राम की पैड़ी पहुंचेंगे। यहां मां सरयू की आरती करेंगे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन होगा। दीपों से जगमगाती रामनगरी के बीच प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की गाथा का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ड्रोन और लेजर शो का आयोजन होगा।

सीएम राम की पैड़ी पर बने मंच से संबोधन भी करेंगे। इसके बाद सरयू पुल पहुंचकर हरित पटाखों के प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। हरित आतिशबाजी के बाद वो दोबारा रामकथा पार्क पहुंचेंगे और रामलीला का अवलोकन करेंगे। रात्रि में उनका सरयू अतिथि गृह में विश्राम प्रस्तावित है।

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

आईटीआई प्रिंसिपल के फ्लैट से विजिलेंस को मिले और 5.16 लाख रुपये, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा