अतीक अहमद के बेटे अली अहमद व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

योगीजी बचा लीजिए! UP CM की भविष्यवाणी सच साबित हुई, माफिया अतीक के बेटे अली अहमद ने लगाई गुहार

माफिया Atiq Ahmed के बेटे Ali Ahmed की जेल बदलते ही उसने CM योगी से मदद की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि मुख्यमंत्री जी बचा लीजिए अब जो हुआ सो हुआ मुझे फर्जी तरीके से सताया जा रहा है।

सौरभ शर्मा

Atiq Ahmed Son Request CM Yogi: कभी प्रयागराज में जिसका खौफ था, आज वही माफिया परिवार जान की भीख मांग रहा है। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को जैसे ही नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया, उसके होश उड़ गए। झांसी की धरती पर कदम रखते ही वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगे गिड़गिड़ाने लगा और बोला, "योगीजी, बचा लीजिए!" यह नजारा सीएम योगी के उस बयान को सच साबित कर रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी में अब माफिया गिड़गिड़ाते हुए नजर आएंगे।

अली अहमद को बुधवार के दिन बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जिला कारागार लाया गया। आपको बता दें कि लंबे समय तक पुलिस को चकमा देने और फरार रहने के बाद अली ने रंगदारी के एक पुराने मामले में सरेंडर किया था, जिसके बाद से वह नैनी जेल में बंद था। अब झांसी में उसे एक हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है, जहां उस पर चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जेल पहुंचने पर उसने यह भी शिकायत की कि उसे किसी से मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा है।

चेहरे पर खौफ, जुबान पर गुहार

नैनी जेल से झांसी ले जाए जाने के लंबे सफर के दौरान अली अहमद के चेहरे पर डर और हताशा साफ तौर पर झलक रही थी। जो गुरूर और अकड़ कभी इस माफिया परिवार की पहचान हुआ करती थी, वह अब योगी सरकार के इकबाल के सामने पूरी तरह से टूट चुकी है। झांसी जेल के गेट पर पहुंचते ही उसका डर और बेबसी उसकी जुबान पर आ गई। उसने वहां मौजूद मीडिया के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा, "मुख्यमंत्रीजी से यही कहना है कि जो होना था, वो हो गया। लेकिन अब सरकार के नाम पर कुछ लोग मुझे अन्यथा परेशान कर रहे हैं, उनसे हमें बचा लीजिए। मुझे बेवजह सताया न जाए।"

क्या है इस माफिया फैमिली का झांसी कनेक्शन

जेल बदलने से घबराए अली ने झांसी जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उसने लाचारी भरे अंदाज में कहा, "ये तो मेरा अल्लाह ही जानता है कि यहां हम सुरक्षित रहेंगे कि नहीं?" उसके इस बयान से साफ है कि वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुका है और उसे अनहोनी का डर सता रहा है। यहां यह जानना भी दिलचस्प है कि अतीक अहमद के इस माफिया परिवार का झांसी से एक बहुत पुराना कनेक्शन भी रहा है, जिसकी वजह से भी इस जेल ट्रांसफर को काफी अहम माना जा रहा है। अली के गिड़गिड़ाने से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में अब माफिया राज के अंत की पटकथा लिखी जा चुकी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला