अपर्णा यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

मुलायम की बहू ने जलाया सपा और कांग्रेस का झंडा, महिला आरक्षण बिल को लेकर बताया दुर्योधन

Women Reservation Bill: अपर्णा यादव ने कहा, आज इस अंधेरी रात में मैं इन दुर्योधन और दुश्शासन रूपी राजनैतिक पार्टियों का झंडा जला कर सम्पूर्ण भारतीय नारी शक्ति की अस्मिता की ज्योति जलाने आयी हूँ।

अमन मौर्या

Aparna Yadav  On Women Reservation Bill: केंद्र सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण सहित लाए गए तीन बिल शुक्रवार को पारित नहीं हो सका। इसको लेकर बीजेपी ने देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होनें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का झंडा जलाकर विरोध जताया। बता दें कि अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू है।

नारी अस्मिता की ज्योती जलाने आई हूं- अपर्णा

अपर्णा यादव ने विरोध प्रदर्शन का फोटो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा कि आज इस अंधेरी रात में मैं इन दुर्योधन और दुःशासन रूपी राजनैतिक पार्टियों का झंडा जला कर सम्पूर्ण भारतीय नारी शक्ति की अस्मिता की ज्योति जलाने आयी हूं। एक नारी होकर अगर आज मैं चुप रह जाती तो मेरी अंतरात्मा मुझे कभी माफ नहीं करती। इस प्रदर्शन के माध्यम से आज मैं इन विधर्मियों को बताने आयी हूं कि भारतीय नारी के अधिकारों का विरोध इनको इनके सम्पूर्ण नाश से चुकाना होगा।

उन्होनें आगे लिखा कि देश की मात्र शक्ति और सारा देश इन कलयुगी दुःशासन को कभी माफ नहीं करेगा। जिस देश के बेटे कारगिल की बर्फीली चोटियों पर दुर्गा माता की जय बोल कर मौत से भी लड़ जाते हैं, वो देश इन महिला विरोधी ताकतों का सर कुचल कर रहेगा ।

विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब

मीडिया से बातचीत में बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि संसद में जो कुछ हुआ, वह महिलाओं की गरिमा के प्रति विरोध को दर्शाता है। विपक्ष ने अपना असली चेहरा बेनकाब कर दिया है, और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। ऐसा 1996, 1998, 2003 में हुआ था और अब 2026 में फिर से हुआ है।

उन्होंने आगे बताया कि उनका असली चेहरा महिला विरोधी है। वे नहीं चाहते कि आम परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ें। बल्कि वे केवल अपने ही परिवारों को बढ़ावा देना चाहते हैं। इस काली रात में मैं ऐसी मानसिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आई हूं। जो दुःशासन और दुर्योधन की सोच को दर्शाती है और ऐसा करने के लिए मैं उनके झंडे जलाकर महिलाओं की गरिमा की मशाल जला रही हूं।

हाल ही में अपर्णा यादव का अपने पति प्रतीक यादव से तलाक की खबरें भी काफी चर्चा में रही। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपर्णा से तलाक लेने की बात कही थी। हालांकि बाद में सुलह समझौता हो गया था। सपा और कांग्रेस पार्टी का झंडा जलाने के बाद अपर्णा यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह