अपर्णा यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

तलाक की पोस्ट का सच आया सामने! प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से क्या हुई थी छेड़छाड़? अपर्णा के परिवार ने दी सफाई

Aparna Yadav Latest Reaction: प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है।

मनोज आर्या

Aparna Yadav And Prateek Yadav Divorce Controversy: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्‍नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए प्रतीक ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, इस मामले में अपर्णा के परिवार की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आ गई है। अपर्णा के भाई ने कहा कि प्रतीक ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, बल्कि उनका इंस्‍टा अकाउंट हैक कर लिया गया है।

अपर्णा यादव के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘प्रतीक का अकाउंट हैक हुआ है। ये पोस्ट उन्होंने खुद नहीं किया है। प्रतीक यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जल्द ही उनसे तलाक लेंगे।

'मेरा दुर्भाग्य है कि मैं उससे शादी की'

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है। वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है। उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।

उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज

बता दें कि इस मामले में अभी तक अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रतीक यादव की पोस्ट के बाद यूपी की सियासत में हलचल मची हुई है। वहीं, अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के तलाक मामले पर समाजवादी पार्टी ने बहुत बचकर प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह का कहना है कि यह उनका बेहद निजी मामला है। इस पूरे मामले में दोनों पक्ष ही बयान दे सकते हैं।

समाजवादी पार्टी का नीतिगत मसला नहीं

सपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर कोई खबर कहां से आती है, यह भी स्पष्ट नहीं होता है। समाजवादी पार्टी का यह कोई नीतिगत मसला नहीं है। यह पति पत्नी और यह पारिवारिक मसला है। पारिवारिक सदस्य ही इस पर बेहतर राय दे सकता है। अगर यह कोई पॉलिटिकल मामला होता तो निश्चित तौर पर पार्टी पॉलिटिकल रिएक्शन देती। इस मामले में वही लोग बोलें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG