प्रतीक-अपर्णा यादव 
उत्तर प्रदेश

प्रतीक के पास 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी तो अपर्णा गहनों की शौकीन, दोनों में कौन ज्‍यादा अमीर?

Aparna Yadav Property: प्रतीक यादव के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। इस पोस्ट के जरिए प्रतीक ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा की है।

अर्पित शुक्ला

Prateek Yadav Networth: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। इस पोस्ट के जरिए प्रतीक ने अपनी पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा की है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अपर्णा यादव ने साल 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा नेता के पास करोड़ों के आभूषण

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के पास कुल मिलाकर करीब 23 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। अपर्णा के नाम लगभग 3 करोड़ 27 लाख 63 हजार रुपये की चल संपत्ति दर्ज है, जबकि प्रतीक के पास 13 करोड़ 41 लाख रुपये की चल संपत्ति बताई गई है। इसमें बैंक जमा, शेयर और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। अपर्णा यादव के पास करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये के गहने और आभूषण हैं।

अपर्णा के पास कार नहीं, प्रतीक के पास लग्जरी कार

साल 2015-16 में पति-पत्नी ने क्रमशः 1 करोड़ 47 लाख 42 हजार रुपये और 50 लाख 18 हजार रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया था। संपत्ति विवरण के अनुसार, अपर्णा यादव के पास कोई कार नहीं है, जबकि प्रतीक यादव के पास 5 करोड़ 23 लाख 15 हजार रुपये की लेम्बोर्गिनी कार है। यह कार उन्होंने 2016 में खरीदी थी, जिसके लिए यूनियन बैंक से 4.5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था।

अखिलेश यादव से लिया था कर्ज

अचल संपत्ति की बात करें तो अपर्णा यादव के पास 12 लाख 50 हजार रुपये की कृषि भूमि और एक आवास है, जबकि प्रतीक यादव के पास करीब 6 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। देनदारियों में अपर्णा पर 8 लाख 54 हजार रुपये का कर्ज है, जबकि प्रतीक पर कुल 8 करोड़ 7 लाख 12 हजार रुपये की देनदारी बताई गई है। इसमें से 81 लाख 50 हजार रुपये उन्होंने अपने बड़े भाई और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उधार लिए हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG