अखिलेश यादव और अनुप्रिया पटेल (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ता की पिटाई पर अनुप्रिया को हुआ रंज, अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-मंत्री महोदया..!

मिर्जापुर में अपना दल कार्यकर्ता की पिटाई और अनुप्रिया पटेल का वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है। सपा मुखिया ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बीजेपी और अनुप्रिया पटेल दोनों को निशाने पर लिया है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में अपना दल के कार्यकर्ता के घर में घुसकर शराब पीने और उसकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सांसद भूल गई हैं कि उनके अपने लोग भी सरकार का हिस्सा हैं।

सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जब बात अपने कार्यकर्ता की आई तो भाजपा की माननीय मंत्री महोदया को पूछना पड़ा कि 'जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार कहां है'। उन्हें पूछना चाहिए था कि 'डबल इंजन की सरकार कहां है?' वैसे शायद वह भूल गईं कि उनके अपने लोग भी सरकार का हिस्सा हैं।

कन्नौज सांसद ने आगे कहा कि अब देखना यह है कि यूपी की पुलिस और चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुलने का खामियाजा अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा या मंत्री या उनके लोग इसका शिकार बनेंगे। आज भाजपा की मंत्री खुद पूछ रही हैं... कोई है क्या?

दरअसल यह मामला मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है जहां अपना दल के कार्यकर्ता के घर में कुछ लोगों ने घुसकर शराब पी और जब उसने विरोध किया तो उसकी बेटी को जबरन खींचकर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने माता-पिता को बुरी तरह पीटा और पिता का सिर फोड़ दिया। मां की पसलियां भी तोड़ दीं।

इस घटना पर अनुप्रिया पटेल भड़क गईं और कहा कि हालात खराब हैं और यह बहुत शर्मनाक है कि हमारी पुलिस सो रही है। हमारी यूपी और केंद्र सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम करती है। हम बहू-बेटियों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दो घंटे के अंदर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला सीधे मुख्यमंत्री तक जाएगा।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल