अंकित बालियान हत्याकांड में दो आरोपी ढेर सौजन्य-सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एक्शन, पुलिस एनकाउंटर में 2 आरोपी ढेर

Ankit Baliyan Killers Shamli Encounter: हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सुमित और मोहित नाम के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

प्रिया जैस

Ankit Baliyan Shooters Encounter: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में शामली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अंकित बालियान हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

अंकित बालियान के दो हत्यारों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों शूटर्स मारे गए। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए है।

पुलिस के जवानों पर की फायरिंग

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो आरोपियों के एनकाउंटर पर शामली SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा 26 तारीख को शामली जिले में एक बड़ी घटना हुई थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जिम के पास मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना के बाद हमने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था।

रात 12 बजे से सुबह तक नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत पूरे जिले में चेकिंग हो रही थी। तभी बागपत रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। जब ​​पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस की गाड़ी और जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वे मुड़कर कोतवाली की तरफ भागने लगे।

आरोपियों के पास से हथियार बरामद

एनकाउंटर पर SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा उनके पास से दो 9mm पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, कुल 26 जिंदा कारतूस और लगभग 15 खाली खोखे बरामद हुए हैं। उन्होंने पुलिस पर जमकर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई और आरोपियों को ढेर कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय घायल होने के बाद जब हमारी टीम ने उनसे विस्तार से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि हरियाणा के एक कुख्यात अपराधी राहुल ने उन्हें भेजा था। उसने उन्हें पैसे दिए, पिस्तौल का इंतजाम किया और बताया कि 26 तारीख को बाहर से आने वाले कुछ लोग उनसे मिलेंगे। वे चारों अलग-अलग रास्तों से यहां पहुंचे और अंकित को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने इस मामले में 4 शूटरों की पहचान की थी। जांच में सामने आया था कि ये सभी आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक जिलों के रहने वाले थे। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अब पुलिस की कई टीमें आरोपियों को शिकंजे में लेने के लिए हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दो शूटरों को ढेर किया गया और दो की तलाश जारी है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?