जिला अस्पताल ललितपुर  (सोर्स : नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

कुरकुरे का लालच देकर चार साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Lalitpur Sexual Assault: ललितपुर के थाना बार क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित दरिंदगी से हड़कंप मच गया।उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

आकाश साहू, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • चार वर्षीय मासूम के साथ कथित दुष्कर्म का मामला

  • कुरकुरे का लालच देकर बच्ची को सूने मकान में ले जाने का आरोप

  • गंभीर हालत में बच्ची सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

Lalitput Rape Incident Sensation: ललितपुर जिले के थाना बार क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि गांव का ही एक 26 वर्षीय युवक बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ एक सूने मकान में ले गया। कुछ देर बाद बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

पीड़ित बच्ची के पिता के अनुसार, सोमवार की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला नितेश उर्फ निक्की वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया।

डायल 112 की टीम ने पहुँचाया अस्पताल

परिजनों ने बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो चिंता बढ़ गई। परिवार के बाकि लोगों ने गांव और आसपास उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची एक सूने मकान में घायल अवस्था में मिली। बच्ची को इस हालत में देखकर घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मासूम के साथ हुई इस कथित घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजन बच्ची के बेहतर इलाज के लिए चिंतित हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी है।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें