मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में धर्म ध्वजा फहराएंगे तीनों अखाड़े, राष्ट्रीय शोक के चलते सीएम योगी का आना कैंसिल

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 की तैयारिया जोरों पर चल रही हैं। मेला क्षेत्र में अब साधु-संतों का आगमन शुरू हो गया है। नगर प्रवेश और छावनी प्रवेश के साथ ही अखाड़ों में धर्म...

Saurabh Pal

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 की तैयारिया जोरों पर चल रही हैं। मेला क्षेत्र में अब साधु-संतों का आगमन शुरू हो गया है। नगर प्रवेश और छावनी प्रवेश के साथ ही अखाड़ों में धर्म ध्वजा स्थापित करने का प्रोसेट स्टार्ट हो गया है। इसी क्रम में आज यानि शनिवार को तीन प्रमुख अखाड़ों में धर्म ध्वजा स्थापित किया जाएगा। जिसमें अनि अखाड़े ((निर्वाणी अनि, निर्मोही अनि व दिगंबर अनि) का धर्म ध्वजा स्थापित होगा।

सेक्टर 20 में धर्मिक प्रथा के अनुसार धर्म ध्वाजा फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने वाले थे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। जिसके चलते 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके चलते सीएम योगी का प्रयागराज मेला क्षेत्र में धर्म ध्वजा कार्यक्रम में शामिल होने प्रोग्राम रद्द हो गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम का प्रयागराज दौरा एक दिन पहले रद्द कर दिया गया था।

महाकुंभ कार्यों का निरीक्षण भी करने वाले थे CM

धर्म ध्वजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री को 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ उनके शिविर में महाकुंभ संबंधित वार्ता भी करनी थी। दोपहर करीब एक बजे उन्हें मेला प्राधिकरण कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक भी करनी थी। लेकिन अब जल्द ही मुख्यमंत्री के आने की कोई दूसरी तारीख तय हो सकती है। निर्मोही अनि अखाड़े के अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास ने बताया कि भव्य तरीके से हम लोग धर्म ध्वजा स्थापित करने जा रहे हैं।

राष्ट्रीय शोक के चलते भाजपा की परिवर्तन रैली रद्द

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद सभी राजकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिए जाते हैं। सीएम योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, ऐसे में वह औपचारिक रूप से किसी भी समारोह में भाग नहीं ले सकते हैं। इतना ही नहीं दिल्ली चुनाव के मद्देनजर राजधानी में भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली को स्थगित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते रोज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना होगी।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी