राकेश सिंह बघेल (सोर्स- फोटो नवभारत )
उत्तर प्रदेश

सपा की PDA चौपाल में राकेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- समाज को गुमराह करने की राजनीति नहीं चलेगी

Aligarh News: कोल विधानसभा क्षेत्र में सपा ने PDA संवाद और चौपाल का आयोजन किया। पाल, बघेल और धनगर समाज के लोगों से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

SP Aligarh PDA Samvad 2027: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की ओर से अलीगढ़ की कोल विधानसभा क्षेत्र में PDA संवाद और चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाल, बघेल और धनगर समाज के लोगों के साथ संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह बघेल रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। राकेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में उनके समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं और समाज के युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे को सामने रखकर लोगों को उनके मूल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।

शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए

राकेश बघेल ने कहा कि अब हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के बजाय रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने समाज के लोगों को लगातार गुमराह किया है और बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में PDA के साथ-साथ हिंदू समाज भी भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगा। उनका कहना था कि समाज के लोग अब अपने अधिकारों, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

गांव-गांव संवाद और चौपाल पर जोर

सपा की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए PDA संवाद और चौपाल के जरिए विभिन्न सामाजिक समूहों तक पहुंच बनाने की कवायद की जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया जाएगा और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं मुद्दों से अवगत कराया जाएगा।

कोल विधानसभा क्षेत्र के PDA संवाद कार्यक्रम में पाल, बघेल और धनगर समाज के लोगों के बीच राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के जरिए सपा ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ संवाद को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

गौरतलब है कि सपा ने अलीगढ़, एटा और हाथरस की विधानसभा सीटों में चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी राकेश बघेल को दी है। वहीं अलीगढ़ के कोल क्षेत्र में हाल में हुए PDA संवाद कार्यक्रम में भी राकेश बघेल मुख्य भूमिका में रहे।

कार्यक्रम में सपा नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को PDA संवाद से जोड़ने पर जोर दिया।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव