अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच तक पहुंचा अज्ञात युवक...मची अफरा-तफरी

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। आजमगढ़ में अपने दूसरे घर के गृह प्रवेश में पहुंचे अखिलेश यादव के मंच तक एक युवक पहुंच गया।

Saurabh Pal

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। पुलिस को धक्का देकर एक युवक मंच के करीब पहुंच गया। युवक जब बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस वाले उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को कोहनी से धक्का मारकर युवक चार फिट बैरिकेडिंग फांद गया। इसके बाद मंच के पास पहुंच गया। इसके बाद युवक हाथ जोड़कर नारेबाजी करने लगा। इतने में पुलिस के जवानों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। उसके बाद रेड कार्पेट पर लिटा दिया। इस दौरान अखिलेश यादव मंच पर मौजूद थे।

यह दूसरी बार है, जब अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक हुई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी एक युवक अखिलेश यादव के मंच तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। युवक अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का समर्थक था।

मुलायम सिंह ने आजमगढ़ को बताया था अपना दूसरा घर

सपा सुप्रीमो आज अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हैं। यहां उन्होंने अपना दूसरा घर बनवाया है। उसी का आज गृह प्रवेश है। इस सपा अध्यक्ष के मंच पर मौजूद विधायक आमल बदी ने ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) कहते थे कि आजमगढ़ हमारा दूसरा घर है। आज अखिलेश यादव ने उनका सपना पूरा कर दिया। आजमगढ़ में घर बनाकर नेता जी के दूसरे घर को आबाद कर दिया।

करीब तीन बीघे में फैला आजमगढ़ में सपा सुप्रीमो का आवास

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार आजमगढ़-अयोध्या राजमार्ग के किनारे अनवरगंज में 68 बिस्वा (या 82,960 वर्ग फीट) में फैला निर्माणाधीन स्थल, यादव के लिए इटावा में उनके पैतृक निवास सैफई के अलावा दूसरे ठिकाने के रूप में काम करेगा। इस घर का परिसर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी काम करेगा।

 घर के परिसर में पार्टी कर्यकर्ताओं का होगा प्रशिक्षण

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद सदस्य बलराम यादव ने कहा कि यह घर सह कार्यालय गृह प्रवेश के बाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण और राजनीतिक दिशा का केंद्र बनेगा। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से थक चुकी है और वह बदलाव चाहती है।”

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना