लखनऊ के इकाना में मैच रद्द होने के बाद अखिलेश यादव ने ली चुटकी, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के इकाना में मैच रद्द होने के बाद अखिलेश यादव ने ली चुटकी: "मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं"

Lucknow AQI: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच प्रदूषण/स्मॉग के चलते रद्द हुआ। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, 'मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।'

प्रतीक पाण्डेय

Akhilesh Yadav Reaction after Match Cancelled at Ekana: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका का टी20 मैच बुधवार को खराब विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसके लिए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसकी वजह कोहरा नहीं, बल्कि 'स्मॉग' है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना था, लेकिन घने कोहरे/स्मॉग की वजह से एक भी गेंद फेंके बगैर ही इसे रद्द करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैच रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर इकाना स्टेडियम के अंदर की दो तस्वीरें शेयर कीं।

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है, इसीलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि इसकी बड़ी वजह कोहरा या फॉग नहीं, बल्कि ‘स्मॉग’ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।”

'भाजपा न इंसान के सगे, न पर्यावरण के'

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, बीजेपी सरकार वहां भी 'इंवेटबाजी' करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी वाले न इंसान के सगे हैं और न ही पर्यावरण के।

शशि थरूर ने BCCI की आलोचना की

केवल अखिलेश यादव ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी इस आयोजन की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि क्रिकेट फैंस बेकार में मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। थरूर ने कहा कि ज्यादातर उत्तर भारतीय शहरों में फैले घने स्मॉग और 411 के AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) की वजह से विजिबिलिटी बहुत खराब थी, इसलिए मैच नहीं हो सकता। उन्होंने सुझाव दिया कि बीसीसीआई को यह मैच तिरुवनंतपुरम में कराना चाहिए था, जहां उस समय AQI करीब 68 था।

सर्दियों में उत्तर भारत में आयोजन पर सवाल

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके सर्दियों के महीनों में घने कोहरे की चपेट में आ जाते हैं और यहां विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे मौसम में क्रिकेट मुकाबले का आयोजन करना समझ से परे है, जिस कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यक्रम पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट