शादी समारोह में अखिलेश यादव व अन्य (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के परिवार में शादी: भाजपाइयों ने की शिरकत...नदारद रहे कांग्रेसी, UP में बढ़ी सियासी हलचल

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी मंगलवार को सैफई में धूमधाम से संपन्न हुई। इसमें बीजेपी के नेता तो दिखे लेकिन कांग्रेसी नदारद रहे।

अभिषेक सिंह

UP Politics: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी मंगलवार को सैफई में धूमधाम से संपन्न हुई। समारोह में हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर आर्यन और उनकी जीवन संगीनी सेरिंग को आशीष दिया। इस समारोह में सपा के दिग्गजों के साथ ही भाजपा के वह नेता भी नजर आए जो हमेशा अखिलेश यादव और उनके परिवार को निशाने पर रखते हैं।

केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल और योगी कैबिनेट में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शादी समारोह में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा नहीं दिखा। अखिलेश यादव ने खुद एक्स पर समारोह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। तस्वीरों और वीडियो में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं दिखा, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

शादी समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा

शादी समारोह में सपा के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद थे। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, जो हमेशा लोकसभा में अखिलेश यादव के बगल में दिखते हैं, उन्हें भी काफी देर तक अखिलेश के बगल वाले सोफे पर देखा गया। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों के विपक्ष के नेता भी मौजूद थे।

अफजाल और अब्बास अंसारी भी पहुंचे

सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, सांसद जितेंद्र दोहरे, सांसद देवेश शाक्य, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद राजीव राय के साथ-साथ मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी और बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने भी इस भव्य समारोह में शिरकत की।

मुलायम सिंह यादव के भाई और अखिलेश यादव के चाचा स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव और उनकी चाची प्रेमलता यादव के बेटे आर्यन यादव की शादी लद्दाख की रहने वाली सेरिंग से हुई है। वह हाई कोर्ट की वकील हैं। मंगलवार दोपहर जब सांसद डिंपल यादव बारात लेकर पहुंचीं तो दुल्हन पक्ष ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कांग्रेसियों के गैरमौजूदगी ने छोड़े सवाल

इस समूचे कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के गैरमौजूदगी ने कई सवाल छोड़ दिए हैं। सियासी चर्चाओं में एक धड़े का कहना है कि बिहार में कांग्रेस के साथ लड़ने वाली आरजेडी का हाल देखकर यूपी में समाजवादी पार्टी किनारा कर रही है। वहीं, दूसरा धड़ा यह मानता है कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और सपा के बीच अच्छी न जमने के कारण ऐसा हुआ होगा।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी