सुब्रत पाठक (सोर्स- वीडियो) 
उत्तर प्रदेश

फर्जी वोटों से सांसद बने अखिलेश? BJP नेता के VIDEO से UP में सियासी भूचाल, बोले- आखिरी कील बनेगा SIR

UP Politics: यूपी में चल रहे SIR के बीच पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक ने SIR पर दिया गया एक बयान वायरल हो गया है। अखिलेश यादव ने भी वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

अभिषेक सिंह

Subrat Pathak VIDEO: देश के कई राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)चल रहा है। जिसके तहत इन राज्यों में वोटर लिस्ट से लाखों फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में SIR के बाद 5.8 मिलियन नाम हटाए जाने हैं। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति होने की उम्मीद है। इस बीच पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने SIR पर एक बयान वायरल हो गया है।

कन्नौज से पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने पिछले लोकसभा चुनावों में अपनी हार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि SIR पर ठीक से ध्यान दिया गया तो समाजवादी पार्टी दूरबीन से भी ढूंढे नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज में वोटर लिस्ट से लगभग 300,000 वोट हटाए जाने वाले हैं। ये वोट बीजेपी के नहीं हैं। इससे पता चलता है कि अखिलेश यादव कन्नौज में इतने बड़े अंतर से कैसे जीत पाए।

और क्या बोले पूर्व सांसद सुब्रत पाठक?

पूर्व सांसद ने कहा कि कन्नौज के तीन विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट से 3 लाख वोट हटाए जाने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपनी पूरी कोशिशों के बाद भी उनके बूथों पर सिर्फ 50 से 55 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जबकि समाजवादी पार्टी के डॉमिनेंस वाले बूथों पर 90 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए। जिसका 99 प्रतिशत हिस्सा सपा को गया।

अखिलेश यादव ने शेयर किया VIDEO

पूर्व भाजपा सांसद के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अखिलेश यादव ने भी एक्स पर उनके बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कन्नौज के पूर्व भाजपाई सांसद का बयान बेहद आपत्तिजनक है, क्या वो जायज़ वोटों को कटवाने की सलाह दे रहे हैं। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान ले।"

सीएम योगी क्लास लगा देंगे: अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, "काले कारनामों का काला चश्मा लगाए ये महानुभाव बोलते समय भूल गये कि ये जो कह रहे हैं वो उन्हीं के दल के भाजपाई मुख्यमंत्री जी से उल्टी बात है। माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में जैसे ही ये बात आएगी वो इनकी क्लास लगा देंगे।"

शुरू से ही विरोध जता रहे हैं अखिलेश

सपा मुखिया शुरुआत से ही एसआईआर को लेकर अपना विरोध जताते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई बार बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा भी है। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि बीजेपी जहां-जहां हार जाती है, वहां वोट कटवा देती है। उन्होंने कहा कि यूपी में 3 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने वाले हैं। जिस सीट से मैं चुना गया हूं, वहां 2 लाख वोटरों के नाम कट रहे हैं।

बंगाल में भी SIR पर मचा है बवाल

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी SIR के तहत काटे गए लोगों का नाम दोबारा जुड़वाने पर जोर दे रही हैं। भवानीपुर में हटाए गए वोटर्स के नामों की नए सिरे से घर-घर जाकर जांच करने का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि SIR एक्सरसाइज के तहत ड्राफ्ट रोल से करीब 45,000 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z