सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अयोध्या राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब, अखिलेश यादव के दावे से मचा हड़कंप; आरोपों पर ट्रस्ट ने क्या कहा?

Akhilesh Yadav On Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब होने के अखिलेश यादव के आरोपों पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

मनोज आर्या

Akhilesh Yadav On Ram Mandir: उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या और राम मंदिर एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया है कि अयोध्या स्थित 'राम मंदिर' में श्रद्धालुओं के चढ़ाए गए चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब पाई गई है। उधर, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि इस मामले पर कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।

अखिलेश पर राम मंदिर ट्रस्ट का पलटवार

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब होने के अखिलेश यादव के आरोपों पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने सपा अध्यक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए करारा पलटवार किया है। उन्होंने ट्रस्ट में ऐसी गलती होगी ही नहीं। हमारे यहां हर लेन-देन का पूरा लिखित हिसाब-किताब रखा जाता है। इस समय भी सभी लेन-देन सही तरीके से चल रहे हैं और सद्भावना व प्रेम बना हुआ है।

महंत ने याद दिलाया साल 1994 का इतिहास

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ने आगे कहा कि 1994 में जब सपा की सरकार थी, तब उन्होंने हमें मार दिया था। उन्हें लगा कि हम मर गए हैं, जबकि हमने केवल 'राम' कहा था। हमारा भगवान राम पर विश्वास तब भी बना रहा। शासन की ओर से उन्हें कोई दंड नहीं मिला, लेकिन भगवान राम ने ऐसा दंड दिया कि वे वहीं समाप्त हो गए। राम जी सब देख रहे हैं, राजनीति करने वाले कुछ भी कह सकते हैं।

राम जी पर सभी का विश्वास बना हुआ है। देश में सद्भावना और प्रेम का माहौल है। शासन को हमेशा देश में सद्भावना और प्रेम बनाए रखना चाहिए। घर में कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं करवाना चाहिए। हर व्यक्ति की सोच अलग होती है, कोई कुछ भी बोल सकता है। अंततः राम जी स्वयं न्याय करेंगे और दंड देंगे।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति