अखिलेश यादव-आजम खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

रामपुर जेल जाएंगे अखिलेश यादव, नाराज आजम खान से करेंगे मुलाकात, जेल प्रशासन ने दिया सिर्फ 45 मिनट का समय

Akhilesh Yadav Rampur Visit: अखिलेश यादव आज रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस मुलाकात को सपा की राजनीति और मुस्लिम वोटों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अक्षय साहू

Highlights:

अखिलेश यादव रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात करने जाएंगे

जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय दिया है

आजम खान की नाराजगी को लेकर सपा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं

Akhilesh Yadav-Azam Khan Meeting: उत्तर प्रदेश की राजनीति और खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए आज का बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रामपुर जाएंगे, जहां वो जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि आजम खान सपा प्रमुख के कुछ फैसलों से नाराज हैं। 

जानकारी के मुताबिक, जेल प्रशासन ने अखिलेश यादव को आजम खान से मिलने के लिए 45 मिनट का समय दिया है। अखिलेश दोपहर 12:20 बजे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे और फिर वहां से सीधे रामपुर जेल में आजम खान से मिलने पहुंचेंगे। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है।  

अखिलेश से नाराज हैं आजम खान? 

माना जा रहा है कि आजम खान अखिलेश यादव के पिछले कुछ समय से आजम परिवार की अनदेखी करने और इलाके में उनके विकल्प के तौर पर दूसरे मुस्लिम चेहरों को तवज्जो देने से काफी नाराज हैं। हालांकि इसके बाद भी आजम खाम उत्तर प्रदेश के बड़े मुस्लिम नेताओं में से एक हैं। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वालें हैं ऐसे में अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खान जैसा बड़ा नेता उनसे नाराज रहे और मुस्लिम वोटर्स उनके हाथ से निकल जाएं।

इससे पहले पिछले महीने अखिलेश यादव के चाचा और आजम खान के पुराने साथी शिवपाल यादव ने भी रामपुर जेल जाकर उनसे मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने ऐलान किया था 2027 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे और आजम खान को गृह मंत्री का पद दिया जाएगा। शिवपाल ने इस दौरान राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आजम खान को जानबूझकर जेल में परेशान करने का आरोप लगाया था। 

मुसलमानों को लुभाने की कोशिश

इसी बीच अखिलेश के रामपुर दौरे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश 370 दिन बाद आजम खान से मिलने आ रहे हैं, उनका यह दौरा चुनाव से पहले मुसलमानों को लुभाने की रणनीति है। उनकी यह कोशिश नाकाम रहेगी क्योंकि आजम का प्रभाव खत्म हो चुका है।

आजम खान जेल में क्यों बंद है?

आजम खान इस समय उत्तर प्रदेश की रामपुर जिला जेल में बंद हैं। उन पर वर्तमान में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उनके परिवार पर करीब 300 मामले दर्ज हैं। आजम खान पर लखनऊ में हज समिति की जमीन के नियमों विपरीत आमिश डेवलपर्स के नाम रजिस्ट्री कराने, मनी लॉन्ड्रिंग और जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा करने और भड़काऊ भाषण देने जैसे आरोप हैं। इसके अलावा उन पर अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खान के लिए दो फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और पैन कार्ड बनावाने के आरोप हैं।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO