अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

उधर PM मोदी पहुंचे अयोध्या...इधर अखिलेश ने बता दिया राम मंदिर दर्शन का समय, कर दिया बड़ा ऐलान

UP News: एक तरफ यूपी के अयोध्या स्थिति राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई जा रही है। दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

अभिषेक सिंह

Akhilesh Yadav: एक तरफ यूपी के अयोध्या स्थिति राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट में उन्होंने इटावा में बन रहे ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ का जिक्र किया है।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। भगवान की प्रेरणा से मैं इटावा में बन रहे 'श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर' के पूरा होने पर दूसरे मंदिरों में जाने का अपना संकल्प पूरा करूंगा।"

अखिलेश यादव ने और क्या कुछ लिखा?

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि विश्वास वह ऊर्जा है जो जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भर देती है। भगवान की इच्छा दर्शन का रास्ता बनाती है, वही बुलाता है। सच तो यह है कि हम सब बस भगवान के बनाए रास्ते पर चलते हैं। इसलिए विश्वासी बने रहें, सकारात्मक बने रहें।

पहले भी यह बात कह चुके हैं सपा सुप्रीमो

इससे पहले भी अखिलेश यादव ने पहले एक इंटरव्यू के दौरान राम मंदिर जाने पर अपना रुख साफ किया था। उन्होंने कहा था कि वह अयोध्या राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद ही जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इटावा में बन रहे "श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर" का कंस्ट्रक्शन भी लगभग पूरा होने वाला है। जैसे ही मंदिर पूरा हो जाएगा, वह मंदिर जाएंगे और फिर सीधे अपने परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे।

केदारनाथ की तर्ज पर बन रहा मंदिर

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इटावा में केदारनाथ मंदिर की तरह केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं। यह मंदिर इटावा सफारी पार्क के सामने बन रहा है। इसे उत्तराखंड के चमोली स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है।

पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर अखिलेश यादव ने इस मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यादव परिवार के सदस्य कंस्ट्रक्शन का काम देखने के लिए मंदिर गए थे। महाशिवरात्रि पर तमिलनाडु के पुजारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूजा शुरू की।

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ