'भाजपा को रोकना सिर्फ मुसलमानों की जिम्मेदारी नहीं', बिहार नतीजों पर बोले मौलाना रजवी 
उत्तर प्रदेश

'भाजपा को रोकना सिर्फ मुसलमानों की जिम्मेदारी नहीं', बिहार नतीजों पर बोले मौलाना रजवी

Maulana Mufti Shahabuddin Razavi: मौलाना बरेलवी ने कहा कि भाजपा को रोकना केवल मुसलमानों का काम नहीं है। खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाली पार्टियों की भी जिम्मेदारी है।

अर्पित शुक्ला

Bihar Election Results: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव से लोगों को, खासकर मुसलमानों को सोचना चाहिए और अपना नजरिया बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखने को मिला है कि भारत में सिर्फ मुसलमानों ने भाजपा को रोकने का ठेका ले लिया है।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह पिछले कुछ समय से सीमांचल में एक खास भूमिका निभा रहे हैं।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान मौलाना रजवी ने कहा, "भाजपा को रोकना सिर्फ मुसलमानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाली पार्टियों की भी जिम्मेदारी है कि वे भाजपा को रोकें।" उन्होंने आगे कहा, "देखा यह जा रहा है कि सिर्फ भारत के तमाम मुसलमानों ने भाजपा को रोकने का ठेका लिया है। लेकिन बिहार के चुनाव से मुसलमानों को सोचना चाहिए और नजरिया बदलना चाहिए।"

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सीमांचल की पांच सीटों पर जीत हासिल की। इस सफलता के बाद एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए क्षेत्र का दौरा करेंगे। ओवैसी ने जानकारी दी कि वे 21 और 22 नवंबर को सीमांचल में रहेंगे।

असदुद्दीन ओवैसी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मैं सीमांचल की जनता का आभार व्यक्त करने आ रहा हूं। सीमांचल के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आपने बिहार चुनाव में अपने बहुमूल्य वोटों से मजलिस के उम्मीदवारों को जीत दिलाई। इसके लिए मैं आपका तहे दिल से आभारी हूं। आपकी दुआएं और आपका समर्थन ही मेरी असली ताकत है। 21 और 22 नवंबर को मैं सीमांचल की धरती पर आपके बीच उपस्थित रहूंगा। आप सभी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।" -एजेंसी इनपुट के साथ

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है