AI आधारित यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करते सीएम योगी, फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में देश की पहली AI आधारित यूनिवर्सिटी स्थापित, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव को शनिवार को एक नई पहचान मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां देश की पहली निजी एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कई बातें कही।

प्रतीक पाण्डेय

AI University in UP: सीएम योगी ने उन्नाव में स्थापित देश की पहली निजी एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करते हुए इसे आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने इस ऐतिहासिक जिले की साहित्यिक, सांस्कृतिक और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली विरासत को याद करते हुए कहा कि ये नई यूनिवर्सिटी तकनीकी प्रगति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार करने का केंद्र बनेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप यह संस्थान केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को करियर मार्गदर्शन, रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अकादमिक संस्थानों को अब केवल क्लासरूम तक नहीं, बल्कि जीवन निर्माण के केंद्र के रूप में कार्य करना चाहिए।

आठ सालों में अभूतपूर्व प्रगति हुई: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अब तक प्रदेश में 23 नए निजी विश्वविद्यालय और 6 नए राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के छह विश्वविद्यालयों को नैक की ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त हुई है, जबकि दो विश्वविद्यालयों को ए प्लस ग्रेड मिला है। इसके अलावा, एनआईआरएफ रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश के संस्थानों ने उल्लेखनीय सुधार किया है।

60 लाख युवा डिजिटली सशक्त: सीएम

सीएम योगी ने बताया कि अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित कर डिजिटल रूप से सशक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। “जहां अनुशासन टूटता है, वहां दुशासन प्रवेश करता है, और दुशासन अंततः विनाश का कारण बनता है,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने यह भी बताया कि उन्नाव जनपद अब निवेश का नया हब बनता जा रहा है। यहां ₹22,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। इसमें एक्वा ब्रिज ग्रुप, कैन पैक इंडिया, यूवी बेवरेज और ओम लॉजिस्टिक्स जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

लखनऊ में बन रही एआई सिटी

लखनऊ में स्थापित की जा रही एआई सिटी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसमें 400 से अधिक कंपनियों की भागीदारी होगी और 50,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। इस परियोजना से छात्रों को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां