-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Old Man Shot Himself In Unnao For Making Noodles
Unnao News: घर में नूडल्स बनाना बुजुर्ग को नागवार गुजरा, रिटायर्ड कर्मी ने उठाया खौफनाक कदम
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
घर में नूडल्स बनाए जाने से नाराज बुजुर्ग का पारा चढ़ गया। रिटायर्ड कर्मचारी ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना हैरान करने वाली है लेकिन यूपी के उन्नाव जिले में हुई वारदात से हर कोई हैरान है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: आज की तारीख में नूडल्स हर घर में बच्चोें का पसंदीदा नाश्ता हो गया है। हालांकि कहा जाता है कि ज्यादा नूडल्स सेहत के लिए हानिकारक होता है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक रिटायर्ड ओईएफ कर्मचारी भी घर में बच्चों को नूडल्स देने के खिलाफ रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने बच्चों को नूडल्स बनाकर देने से मना किया लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। जैसे ही बच्चों के लिए नाश्ते में नूडल्स बनकर आए उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज रिटायर्ड कर्मचारी ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ा डाला।
रिटायर्ड ओईएफ कर्मचारी रामौतार अक्सर कहते थे कि नूडल्स बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसे घर में मत बनाया करो, लेकिन उनकी बात नहीं मानी जाती थी। बीती रात भी नूडल्स बना तो उनका पारा चढ़ गया और उन्होेंने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
‘नूडल्स बहुत नुकसान करता है, क्यों बनाते हो’
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा निवासी रामौतार ओईएफ से रिटायर्ट कर्मचारी थे। घर में नूडल्स बनने को लेकर वह काफी गुस्सा करते थे। रामौतार का कहते थे कि नूडल्स बहुत नुकसान करता था। बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। पेट संबंधी कई बीमारी हो जाती है। शुकवार को भी मैगी बनने की बात होने लगी तो वह खासे नाराज हो गए। वह बोले नूडल्स मत बनाना घर में वरना ठीक नहीं होगा। इसके बाद भी परिजन नहीं माने और बच्चोें के लिए नूडल्स बना दिए। इससे नाराज होकर उन्होंने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
रायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
नर्मदापुरम नगर पालिका में 7.78 करोड़ के घोटाले का आरोप, राजस्व वसूली में हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर FIR
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फॉरेसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची
घटना की जानकारी पर गंगाघाट कोतवाली से पुलिस की टीम पहुंची और छानबीन करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पड़ोसियों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से वह काफी चिड़चिड़े हो गए थे। परिजनों का कहना था नूडल्स बनने पर गुस्सा करते थे लेकिन ये नहीं सोचा था कि इतना नाराज हो जाएंगे कि ऐसे कुछ कर जाएंगे।
Old man shot himself in unnao for making noodles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














