ट्रक एक्सीडेंट  (सांकेतिक फोटो)
आगरा

No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत

Truck Accident Agra: जीवनी मंडी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर से लौट रही महिला श्रद्धालु की नो-एंट्री जोन में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Truck Accident In No Entry Zone: थाना छत्ता क्षेत्र की जीवनी मंडी पुलिस चौकी के अंतर्गत रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके बाहर निकली ही थी कि इसी दौरान नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक भारी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मृतका जीवनी मंडी क्षेत्र की रहने वाली थी और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जीवनी मंडी पुलिस चौकी पहुंच गए हैं।

भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर शिकायतों पर नही हुई कार्रवाई

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जीवनी मंडी इलाके में नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही लगातार होती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर शिकायतें और सूचना दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि यदि नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाता तो शायद आज यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

नो-एंट्री के नियमों के पालन को लेकर खड़े हुए सवाल

महिला की मौत के बाद एक बार फिर जीवनी मंडी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और नो-एंट्री के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर प्रतिबंधित समय में भारी वाहन इलाके में कैसे प्रवेश कर रहे हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी? और यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद आगरा पुलिस ट्रक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं, घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?