सिपाही ने की आत्महत्या(सोर्स- फोटो नवभारत) 
आगरा

बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या, वायरल ऑडियो ने खड़े किए कई सवाल

UP Police Constable: बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान UP पुलिस के 2025 बैच के सिपाही सुधीर कुमार की सर्विस राइफल से आत्महत्या का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की भी जांच की जा रही है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

UP Police Constable Death On Duty: उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात 2025 बैच के युवा सिपाही सुधीर कुमार ने बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जबकि आगरा स्थित उनके पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है।

जवान बेटे की मौत पर परिवार में मचा कोहराम

मृतक सिपाही सुधीर कुमार, आगरा जिले के थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव सिंगेचा निवासी थे। वह जगवीर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र थे और हाल ही में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

वायरल ऑडियो ने खडें किए कई सवाल

घटना के बाद एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर सुधीर कुमार यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें पेट में तेज दर्द था और उन्होंने इसकी जानकारी ड्यूटी पर मौजूद मुंशी को दी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी या राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या थाना प्रभारी को बताई, जहां कथित तौर पर उनके साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

मानसिक रूप से परेशान और हताश था सिपाही

ऑडियो में सिपाही खुद को मानसिक रूप से परेशान और हताश बताते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल पुलिस विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और वायरल ऑडियो की भी जांच कराई जा रही है।

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला