वायरल वीडियो की फुटेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

ताजमहल को समझ लिया वाटर पार्क! फाउंटेन में उतरा युवक, वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Taj Mahal Viral Video: आगरा के ताजमहल परिसर में फाउंटेन में उतरकर रील बनाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना ने ताजमहल की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Taj Mahal Viral Video: विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। यह ऐतिहासिक स्मारक न केवल आगरा बल्कि देश की पहचान और विश्व धरोहर के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे में ताजमहल परिसर में पर्यटकों की गतिविधियों और स्मारक की सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ताजमहल परिसर में निगरानी और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में एक युवक ताजमहल के सामने स्थित फाउंटेन में उतरकर मस्ती करता और वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक ने फाउंटेन को ही वाटर पार्क और स्विमिंग पूल समझ लिया और वहां उतरकर रील तैयार कर ली। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जाने की बात भी सामने आ रही है।

ताजमहल में निर्धारित नियम और प्रतिबंधों का उल्लंघन

ताजमहल जैसे विश्वदाय स्मारक परिसर में पर्यटकों के लिए निर्धारित नियम और प्रतिबंध लागू हैं। इसके बावजूद यदि कोई पर्यटक फाउंटेन में उतरकर वीडियो बनाता है और वहां मौजूद निगरानी व्यवस्था को इसकी भनक तक नहीं लगती, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। सवाल यह उठ रहा है कि ताजमहल परिसर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिम्मेदार कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी आखिर कहां थे? क्या फाउंटेन में युवक के उतरने और रील बनाने की जानकारी मौके पर मौजूद कर्मचारियों को नहीं हुई? अगर जानकारी हुई तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

आजकल सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरने की होड़ में पर्यटक कई बार ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों के नियमों की अनदेखी करते नजर आते हैं। ताजमहल परिसर में भी रील और वीडियो बनाने का चलन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में वायरल हुआ यह वीडियो केवल एक युवक की हरकत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी सामने ला रहा है कि विश्व धरोहर स्मारक की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं....

हालांकि वायरल वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद ताजमहल परिसर में नियमों के पालन और निगरानी व्यवस्था को लेकर बहस जरूर तेज हो गई है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि एएसआई और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर युवक की पहचान और मामले की जांच करती हैं या नहीं। साथ ही यह भी अहम होगा कि भविष्य में ताजमहल परिसर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाता है या नहीं।

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला