नायक करन चौधरी शहीद हो गए  (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

सात दिन बाद बजनी थीं शहनाइयां, घर लौटा तिरंगे में लिपटा दूल्हा; कुपवाड़ा में सिरसा के नायक करन चौधरी शहीद

Karan Chaudhary Sirsa Martyred Kupwara: 24 नवंबर को होनी थी शादी, घर-घर बांटे जा चुके थे निमंत्रण पत्र, पिता से आखिरी बातचीत में 17 नवंबर को लौटने का वादा किया था।

प्रदीप कुमार रावत, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान अलीगढ़ के 26 वर्षीय नायक करन चौधरी शहीद

  • 24 नवंबर को होनी थी शादी, घर में बंट चुके थे आधे से ज्यादा निमंत्रण पत्र

  • पिता से आखिरी बातचीत में 17 नवंबर को घर लौटने का किया था वादा

Sirsa Martyred Karan Chaudhary Kupwara : जिस घर के आंगन में कुछ दिन बाद शादी की शहनाइयां गूंजनी थीं, जिस परिवार ने बेटे की बारात की तैयारियों में अपने सपने संजो रखे थे, वहां अब मातम और सिसकियों का माहौल है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए अलीगढ़ जिले के छर्रा क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी 26 वर्षीय नायक करन चौधरी उर्फ सौरभ शहीद हो गए। 24 नवंबर को उनकी शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और रिश्तेदारों के बीच निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

जिस तारीख को परिवार को दूल्हे के रूप में करन का इंतजार था, अब उसी शादी की तारीख से पहले उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचेगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के मुताबिक, करन चौधरी भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोहलाम क्षेत्र में तैनात थे। रविवार देर रात करीब 2:05 बजे ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उनकी जान चली गई। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर ने फोन कर परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दी।

परिजनों के अनुसार, करन के सिर में दो गोलियां लगी थीं। हालांकि, घटना की परिस्थितियों को लेकर सेना की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।बेटे की शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां जयवाला देवी बदहवास होकर बेसुध हो गईं, वहीं पिता पप्पू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने रुंधे गले से बताया कि शनिवार को बेटे से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी।

करन ने परिवार के सभी सदस्यों का हालचाल जाना और भरोसा दिलाया था कि वह 17 नवंबर को छुट्टी लेकर घर पहुंच जाएंगे। पिता को क्या पता था कि बेटे से हुई यह बातचीत उनकी आखिरी बातचीत बन जाएगी।

शादी की तैयारियों पर शहादत ने फेरा पानी

परिवार में करन की शादी को लेकर काफी उत्साह था। करीब सात महीने पहले थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में उनका रिश्ता तय हुआ था। 22 नवंबर को सिरसा गांव में 'भेंट' की रस्म होनी थी और 24 नवंबर को अतरौली के एक मैरिज हॉल से बारात रवाना होनी थी।

घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। आधे से अधिक निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे। रिश्तेदारों और परिचितों को शादी में शामिल होने का न्योता दिया जा चुका था। अब वही निमंत्रण पत्र परिवार के लिए असहनीय पीड़ा की याद बन गए हैं।

परिवार में देशसेवा की परंपरा

करन चौधरी के परिवार का सेना से पुराना जुड़ाव रहा है। उनके बड़े भाई संजय चौधरी भी भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में पंजाब में ड्यूटी कर रहे हैं।

छोटे भाई की शहादत की सूचना मिलते ही वह छुट्टी लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। सिरसा गांव सहित अतरौली और छर्रा क्षेत्र में करन की शहादत की खबर से शोक की लहर है।

करन के बचपन के मित्र विवेक ने भी बताया कि शनिवार को उनकी करन से बात हुई थी। करन ने 17 नवंबर को घर आने की जानकारी देते हुए शादी की तैयारियों में जुटने को कहा था। करीब आठ महीने पहले छुट्टी पर घर आए करन अब तिरंगे में लिपटकर लौट रहे हैं।

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल