पुलिस जर्जर आवास  (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

Agra: कागारौल थाने में भरभराकर गिरी SO आवास की छत; बाल-बाल बचे थाना प्रभारी, जर्जर पुलिस आवास की खुली पोल

Agra Kagarol SHO Residence: कागारौल थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी के आवास की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय SO अंकुर मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि टल गई। पुलिस आवास जर्जर बताया जा रहा।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kagarol Police Station Roof Collapse: कागारौल थाना परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना प्रभारी (SO) के आवास की छत अचानक भरभराकर धराशायी हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त थाना प्रभारी अंकुर राठी आवास में मौजूद नहीं थे। जिसके चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस आवास काफी पुराना और जर्जर हालत में था

बताया जा रहा है कि थाना परिसर स्थित पुलिस आवास काफी पुराना और जर्जर हालत में था। लगातार हो रही बारिश और सीलन के कारण भवन की स्थिति और खराब हो गई थी। बुधवार को अचानक SO आवास की छत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। छत गिरने की तेज आवाज से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि जिस समय छत गिरी, उस दौरान आवास के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पुराने पुलिस आवासों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SO आवास की छत गिरने की घटना ने थाना परिसर में बने पुराने पुलिस आवासों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बनाए गए इन भवनों की समय-समय पर जांच और मरम्मत नहीं होने से खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर भी जर्जर भवनों की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि घटना के बाद संबंधित विभाग थाना परिसर में बने अन्य पुराने आवासों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाता है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा