रक्षाबंधन पर आगरा से चलेंगी 10 से अधिक स्पेशल ट्रन सोर्स- सोशल मीडिया
आगरा

रक्षाबंधन पर नहीं होगी सीटों की मारामारी, आगरा से चलेंगी 10+ स्पेशल ट्रेनें, GRP-RPF ने संभाला सुरक्षा मोर्चा

Raksha Bandhan Special Trains Agra: रक्षाबंधन पर आगरा रेल मंडल ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। मंडल ने 10 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाईं। साथ ही स्टेशनों पर GRP-RPF की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रदीप कुमार रावत, अमन मौर्या

Agra Railway Division Festival Arrangements: रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा रेल मंडल ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर कमर कस ली है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोगों के अपने घरों की ओर रवाना होने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। आगरा के रेलवे स्टेशनों से शुरू की गई ये विशेष ट्रेनें आगामी 31 अगस्त तक यात्रियों को राहत देंगी।

ट्रेनों की संख्या में किया गया इजाफा

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए 10 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेनों की संख्या में और इजाफा किया जा सकता है। रेलवे का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों को ट्रेनों में जगह की समस्या का सामना न करना पड़े और वे सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

GRP-RPF की टीमें संयुक्त रूप से कर रही सघन जांच

त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में GRP और RPF की टीमें संयुक्त रूप से सघन चेकिंग कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड की मदद से स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों की जांच कराई जा रही है। रेलवे परिसर में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

आगरा रेलवे स्टेशन पर सघन जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी

त्यौहार के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रियों की सुविधा के लिए 10 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए GRP तथा RPF संयुक्त रूप से ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों की सघन जांच कर रही हैं।

यात्रियों को सतर्क रहने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें, अपना सामान सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा पुलिस को दें। रक्षाबंधन के दौरान स्टेशनों पर संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों को भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा