कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते आयोजक (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

Agra: एक दिन में तीन बड़े आयोजन, बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की मौजूदगी से सजेगा गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो

Agra Golden Excellence Award: बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की मौजूदगी में सूर सदन में 1 अक्टूबर को गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो, मेकअप सेमिनार एवं मास्टर क्लास और स्किन ट्रीटमेंट क्लास का आयोजन होगा।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिटGolden Excellence Award Show Agra: ताजनगरी के लोगों के लिए एक अक्टूबर का दिन ग्लैमर, हुनर और उपलब्धियों के सम्मान का दिन बनने जा रहा है। संजय प्लेस स्थित सूर सदन में एक ही दिन तीन विशेष आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।

इनमें “गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो”, मेकअप सेमिनार एवं मास्टर क्लास और स्किन ट्रीटमेंट क्लास प्रमुख होंगे। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री महिमा चौधरी की मौजूदगी होगी।

आयोजकों ने कार्यक्रम के बारें में जी जानकारी

आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य आयोजक आशीष चौहान, सह-आयोजक इरफान खान, कार्यक्रम की एंकर मेघा मिश्रा, मॉडल ट्विंकल दीक्षित और एटा से आमंत्रित अतिथि डी.के.राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिभाशाली एवं अनुभवी लोगों को किया जाएगा सम्मानित

मुख्य आयोजक आशीष चौहान ने बताया कि गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि उन लोगों को पहचान और सम्मान देना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में वर्षों तक मेहनत, संघर्ष और लगन के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग अपने क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके हैं और लंबे समय तक निरंतर कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहे हैं, ऐसे प्रतिभाशाली एवं अनुभवी लोगों को संस्था की ओर से अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

एक ही दिन तीन अलग-अलग विशेष आयोजन

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष, अनुभव और समर्पण छिपा होता है। ऐसे लोगों के योगदान को पहचान दिलाना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

आयोजक आशीष चौहान और इरफान खान के मुताबिक, कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि एक ही दिन तीन अलग-अलग विशेष आयोजन होंगे। मेकअप सेमिनार एवं मास्टर क्लास में ब्यूटी प्रोफेशनल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और ब्यूटीशियन्स को आधुनिक तकनीकों और नए ट्रेंड्स की जानकारी दी जाएगी। वहीं स्किन ट्रीटमेंट क्लास के माध्यम से स्किन केयर से जुड़े प्रोफेशनल्स को नई तकनीकों एवं उपचार संबंधी जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा।

टैलेंट को प्रोत्साहित करने का मंच

कार्यक्रम का ग्लैमर और बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। उनके साथ मंच साझा करने और उनसे मिलने का अवसर प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए आयोजन को और खास बनाएगा।

आयोजकों के अनुसार, “गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो” महज एक अवॉर्ड कार्यक्रम नहीं, बल्कि संघर्ष से सफलता तक का सफर तय करने वाले लोगों को सम्मान देने और नए टैलेंट को प्रोत्साहित करने का मंच है। इसके जरिए ब्यूटी, फैशन, मॉडलिंग, मेकअप, स्किन केयर और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और नए अवसर हासिल करने का मौका मिलेगा।

आयोजन समिति ने आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के ब्यूटी प्रोफेशनल्स, मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, स्किन केयर एक्सपर्ट्स और प्रतिभाशाली युवाओं से इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!