आगरा में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाती हुई (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

योगी के आगरा पहुंचने से पहले प्रशासन में क्यों मची खलबली? बदला VIP रूट, अचानक हटने लगा अतिक्रमण

CM Yogi Agra Visit: सीएम योगी के आगरा दौरे से पहले प्रशासन एक्शन में है। रेलवे ओवरब्रिज (ROB) पर निर्माण कार्य चल रहा है] इस वजह से सीएम का काफिला पुराने रास्ते से नहीं, बल्कि दूसरे मार्ग से गुजरेगा।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • सीएम योगी के आगरा दौरे से पहले प्रशासन एक्शन में

  • नगर निगम ने ठेल-ढकेल हटाने का अभियान चलाया

  • जिस रास्ते से नहीं गुरा कोई सीएम, वहीं से होगी VIP आवाजाही

Agra VIP Route Diversion: सीएम योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को आगरा दौरे से पहले प्रशासन अचानक एक्शन में आ गया। खेरिया मोड़ और ईदगाह को जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज (ROB) पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से सीएम का काफिला इस बार पुराने रास्ते से नहीं, बल्कि दूसरे मार्ग से गुजरेगा।

इसके लिए सिविल एयरपोर्ट से अर्जुन नगर चौराहा, बाराखंबा, नगला छऊआ और फतेहाबाद मार्ग होते हुए शहीद नगर स्थित उनके आवास तक का रास्ता तैयार किया।

इस रूट पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को देखते हुए नगर निगम ने सोमवार को ठेल-ढकेल हटाने का अभियान चलया।

जिस रास्ते से नहीं गुजरा कोई CM, वहां होगी VIP आवाजाही

सीएम योगी के दौरे के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार करना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। यूपी के किसी सीएम का काफिला अब तक इस मार्ग से नहीं गुजरा है। खेरिया मोड़-ईदगाह ROB पर निर्माण कार्य चलने के कारण इसी रास्ते से सीएम योगी का काफिला निकालने की तैयारी है।

इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। साथ ही यातायात भी व्यवस्थित नहीं है। इसे देखते हुए नगर निगम की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है।

नगला छऊआ और ईदगाह के बीच नगर निगम की टीम ठेल-ढकेल और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाती नजर आई। इस दौरान टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

VIP रूट के लिए कार्रवाई, आम दिनों में क्यों नहीं सख्ती?

नगला छऊआ से ईदगाह के बीच सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ठेल-ढकेल और दूसरे अतिक्रमण हैं। आगरा नगर निगम की टीम इन्हें हटाने में जुटी है। हालांकि, इस कार्रवाई के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या शहर की सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन को सिर्फ VIP मूवमेंट का इंतजार रहता है?

सीएम के दौरे को देखते हुए जिस रास्ते को साफ और अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है, क्या आम दिनों में भी वहां ऐसी ही कार्रवाई होगी? क्या शहर के लोगों को इस अभियान का स्थायी फायदा मिलेगा?

पूर्व विधायक से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

दरअसल, मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में BJP की संगठनात्मक बैठक चल रही है। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ इस बैठक में शामिल हुए। मंगलवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक में पहुंचेंगे। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

मंगलवार को बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचेंगे। यहां वह पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि निधन के समय मुख्यमंत्री परिवार से मिलने नहीं पहुंच सके थे। अब उनके आगरा दौरे के दौरान यह मुलाकात प्रस्तावित है।

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर का पद खत्म? कर्नल से सीधे बनेंगे मेजर जनरल; जानें कारण

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय