विधायक छोटेलाल वर्मा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

आगरा के फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा का आकस्मिक निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

BJP MLA News: आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का 24 सितंबर को निधन हो गया। वह दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने के बाद नोएडा के अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

BJP MLA Chhotelal Verma: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के फतेहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे जिसके बाद उन्हें आगरा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। जिसके बाद उनको गुरुवार शाम को ही दिल्ली रेफर किया गया था।

नोएडा के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया

आगरा से नोएडा ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोशी की हालत में हो गए। नोएडा के यथार्थ अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर आते ही परिवार और विधानसभा क्षेत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

छोटेलाल वर्मा का राजनीतिक सफर

7 जुलाई 1953 को आगरा के नगला देवहंस गांव में छोटेलाल वर्मा का जन्म रणजीत सिंह उर्फ जगजीत सिंह के परिवार में हुआ था। राजनीति में आने से पहले छोटे लाल वर्मा कृषि और पेट्रोल पंप के व्यवसाय से जुड़े थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से ही की थी। इसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए और 2012 के विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद सीट से 16वीं विधानसभा के विधायक चुने गए।

दिसंबर 2016 में ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

दिसंबर 2016 में उन्होंने एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी से नाता तोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर फतेहाबाद विधानसभा सीट से 18वीं विधानसभा के विधायक निर्वाचित हुए थे।

73 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेने से पूर्व वह क्षेत्र में पूरी तरह से एक्टिव थे। पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित हुए और एक बार अस्पताल जाने के बाद वापस क्षेत्र में नहीं लौटे। उनके निधन की खबर आते ही सभी की आंखें नम हो गई हैं।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें