मौके पर जुटी भीड़ (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में दर्दनाक हादसा: तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो युवकों की मौत

Train Accident News: आगरा बरहन थाना क्षेत्र में नगला गोकुल के पास रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे 2 युवकों की तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Tejas Express Accident: थाना बरहन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो युवकों की तेज रफ्तार तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगला गोकुल के पास हुआ। ट्रेन की चपेट में आने के बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर किसी काम में लगे हुए थे। इसी दौरान तेजस एक्सप्रेस वहां से गुजरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान योगेंद्र पुत्र मोतीलाल (45) और रामबाबू पुत्र हुडीलाल (35), दोनों निवासी खरकना गांव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना गांव और परिवार के लोगों तक पहुंचते ही घरों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों के शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ट्रैक पर काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दोनों युवकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ है। ट्रैक पर काम के दौरान ट्रेन की आवाजाही की जानकारी उन्हें क्यों नहीं हो सकी और मौके पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर किस कार्य के लिए मौजूद थे और उनके वहां काम करने की परिस्थितियां क्या थीं।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दो लोगों की जान जाने की इस घटना ने एक बार फिर ट्रैक पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत को सामने ला दिया है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी