आगरा में सपा के कार्यक्रम में खाली दिखी कुर्सियां (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

अखिलेश पहुंचे, फिर भी कुर्सियां खाली! आगरा के दलित महासम्मेलन में बौद्ध वंदना के वक्‍त खड़े नहीं हुए सांसद

Akhilesh Yadav Dalit Sammelan: आगरा में महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी पिछले दो माह से तैयारियों में जुट गई थी। उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • अखिलेश यादव की मौजूदगी में भी आगरा के दलित महासम्मेलन में कई कुर्सियां खाली रहीं

  • दो महीने की तैयारियों के बावजूद दोपहर 12:30 बजे तक पंडाल का बड़ा हिस्सा खाली था

  • आयोजक रामजीलाल सुमन को लोगों से कुर्सियों पर बैठने की अपील करनी पड़ी

Agra Dalit Sammelan: उत्तर प्रदेश की सियासत में दलित वोट बैंक को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच आगरा में समाजवादी पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित महासम्मेलन चर्चा का विषय बन गया। जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित इस सम्मेलन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी के बावजूद पंडाल की कई कुर्सियां खाली नजर आईं।

इसके साथ ही मंच पर बौद्ध वंदना के समय रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी नदवी खड़े नहीं हुए, जब‍कि मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ सभी नेता खड़े थे।

सम्मेलन के आयोजक राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के लिए यह आयोजन राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा था।

दो महीने से चल रही थीं तैयारियां

महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पिछले करीब दो महीने से तैयारियों में जुटे हुए थे। शहर में पोस्टर, होर्डिंग और प्रचार के जरिए सम्मेलन का माहौल बनाया गया था। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके जरिए पार्टी अपनी राजनीतिक पहुंच और संगठनात्मक ताकत का संदेश देना चाहती थी।

दोपहर 12:30 बजे तक खाली नजर आया पंडाल

कार्यक्रम के दौरान खाली कुर्सियों की तस्वीर ने आयोजकों की तैयारियों और भीड़ जुटाने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। दोपहर करीब 12:30 बजे तक पंडाल का बड़ा हिस्सा खाली दिखाई दे रहा था। मंच से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को कई बार खड़े लोगों से खाली कुर्सियों पर बैठने की अपील करनी पड़ी। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद भी खाली रहीं कुर्सियां

सम्मेलन में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद भी पंडाल की कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। आमतौर पर बड़े नेताओं की मौजूदगी में समर्थकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की तस्वीर चर्चा का केंद्र बन गई।

दलित समाज तक कितना पहुंचा सपा का संदेश?

दरअसल, समाजवादी पार्टी इस महासम्मेलन के जरिए दलित समाज के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच मजबूत करने और संगठन की ताकत दिखाने की कोशिश कर रही थी। ऐसे में कार्यक्रम में अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नहीं दिखने से कई सवाल उठ रहे हैं।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल