पकड़े गए आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
आगरा

एनकाउंटर का नहीं खौफ! कोचिंग जा रही छात्रा से लूट का प्रयास, भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ जमकर की पिटाई

Agra Crime News: आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Snatching With Coaching Student: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने भले ही हत्या, लूट और डकैती जैसे बड़े अपराधों का खुलासा करने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में लगातार सफलता हासिल कर रही हो, लेकिन इसके बावजूद शहर में बदमाशों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई मामलों में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर और सख्त कार्रवाई के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।

कोचिंग जा रही छात्रा से छिनैती का प्रयास

ताजा मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई इलाके का है, जहां कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा से छिनैती का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने छात्रा को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल फोन और नकदी छीनकर फरार होने की कोशिश की।

हालांकि बदमाशों की यह कोशिश ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

 पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना एत्माद्दौला पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता वर्मा ने बताया कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई के पास लाइब्रेरी से पढ़कर घर जा रही एक छात्रा से दो बाइक सवार युवकों ने मोबाइल और पैसे लूटने का प्रयास किया था। राहगीरों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद शहर में छिनैती और लूटपाट की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम क्यों नहीं लग पा रही है।

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप