पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर से लगी आग (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

Agra: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर; बहने लगा ईंधन, ड्रम-बाल्टियां लेकर तेल भरने पहुंची भीड़

Agra Tanker Accident: आगरा के एत्मादपुर में पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर से सड़क पर 12 हजार लीटर ईंधन फैल गया। खंदौली में कंटेनर-डंपर हादसे में दो लोगों की मौत और एक घायल हुआ।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Fuel Tanker Collision: शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट जोन के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में फतेह सिंह की पुलिया के पास पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का टैंक फट गया और उसमें भरा पेट्रोल व डीजल सड़क पर बहने लगा। ईंधन के सड़क पर फैलने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में करीब 3000 लीटर पेट्रोल और 9000 लीटर डीजल भरा हुआ था। सड़क पर बहते पेट्रोल-डीजल को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग ड्रम और बाल्टियां लेकर सड़क पर फैले ईंधन को भरने का प्रयास करते दिखाई दिए। इससे मौके पर भीड़ जुट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला यातायात

इधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने लोगों को दुर्घटनास्थल से दूर किया और यातायात व्यवस्था को संभाला।

इसी दौरान शनिवार सुबह करीब छह बजे थाना खंदौली पुलिस को कंटेनर और डंपर के बीच दुर्घटना की सूचना भी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लगी हुई थी। खंदौली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।

सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं।

उपचार के लिए भिजवाया अस्पताल

हादसे के दौरान एक मोटरसाइकिल भी ट्रक के नीचे घुस गई। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था कायम है।

फतेह सिंह की पुलिया पर हुए हादसे में पेट्रोल-डीजल के सड़क पर फैलने और लोगों के उसे भरने के लिए पहुंचने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और संबंधित टीमों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, पांच लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट