पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती, पेट्रोल ₹3.50 और डीजल ₹1.50 हुआ सस्ता

Windfall Tax Cut: केंद्र सरकार ने आधी रात को बड़ा ऐलान करते हुए पेट्रोल और डीजल पर विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती की घोषणा की है, जिससे घरेलू ईंधन की कीमतों में मंदी देखने को मिल सकती है।
Windfall Tax Reduction India
विंडफॉल टैक्स में कटौतीफोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Windfall Tax Reduction India: केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को तेल क्षेत्र के लिए बड़ा फैसला सुनाया है। इसके तहत पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की घोषणा की गई है, जिससे पेट्रोलियम क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स अब पूरी तरह से घटकर शून्य हो गया है। हालांकि कूटनीतिक रूप से इस कटौती का आम जनता की जेब पर या उनकी गाड़ियों में डलने वाले पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह केवल बड़ी तेल कंपनियों के मुनाफे पर लगता है।

पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कटौती

नए आदेश के मुताबिक सरकार ने पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपये और डीजल पर 1.50 रुपये विंडफॉल टैक्स घटाया है। इसके तहत डीजल के निर्यात पर ड्यूटी को 25.5 रुपये से घटाकर अब 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं पेट्रोल पर लगने वाली ड्यूटी को साढ़े तीन रुपये से घटाकर अब पूरी तरह शून्य कर दिया गया है।

एटीएफ पर भी ढाई रुपये की राहत

हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर भी टैक्स में कटौती की गई है। पहले एटीएफ पर निर्यात शुल्क 22 रुपये प्रति लीटर था, जिसे अब घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इस प्रकार हवाई ईंधन के निर्यात पर सरकार द्वारा प्रति लीटर कुल ढाई रुपये की राहत प्रदान की गई है।

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय स्थिति

सरकार ने यह अहम फैसला तब लिया है जब अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है। वर्तमान में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में लगातार अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

Windfall Tax Reduction India
महंगाई के मोर्चे पर हल्की राहत, जुलाई महीने में थोक महंगाई दर घटा; आम लोगों को क्या फायदा?
Windfall Tax Reduction India
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, विदेशी मुद्रा भंडार ने फिर छुआ 700 बिलियन डॉलर का आंकड़ा

विंडफॉल टैक्स का इतिहास और समीक्षा

इसी वर्ष मार्च में ईरान और अमेरिका संघर्ष के बाद कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने पर सरकार ने फिर से विंडफॉल टैक्स लागू किया था। सरकार ने सबसे पहले जुलाई 2022 में कच्चे तेल पर होने वाले असाधारण मुनाफे पर इसे लगाया था। सरकार इंटरनेशनल रेट के आधार पर हर दो हफ्ते में इसकी समीक्षा करती है।

आम उपभोक्ताओं पर असर

विंडफॉल टैक्स में बदलाव से आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों पर सीधा असर नहीं पड़ता है। यह टैक्स केवल घरेलू स्तर पर तेल निकालने और विदेशों में पेट्रोलियम उत्पाद बेचने वाली ओएनजीसी या रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के अतिरिक्त मुनाफे पर लगाया जाता है, जिससे इन कंपनियों को बड़ा फायदा होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com