हिंदू महासभा (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

पाकिस्तान के बयान पर सियासी बवाल, आगरा में विदेश मंत्री के पुतले फूंके, कहा- भारत के मामलों में दखल न दे

Hindu Mahasabha Agra: सहारनपुर मामलें को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणी के विरोध में आगरा में हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने आगरा किला के बाहर पाकिस्तान के विदेश मंत्री के पुतले का दहन कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Pakistan Remarks On India: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कथित अवैध मस्जिद के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणी के बाद अब आगरा में भी सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से भारत में मुस्लिम इतिहास और इस्लामी प्रतीकों को खत्म किए जाने का आरोप लगाए जाने के विरोध में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के पुतले का दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन

आगरा किला के बाहर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के पुतले का दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान सरकार और उसके विदेश मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह गिल और जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान की टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने आंतरिक मामलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। पाकिस्तान को भारत के मामलों में टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप ना करें पाकिस्तान

अज्जू चौहान ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने वाला पाकिस्तान कौन होता है।’ उन्होंने पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि वहां अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों और लोगों के अधिकारों को लेकर गंभीर परिस्थितियां हैं।

हिंदू महासभा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है और हिंदू महासभा ऐसे कदमों का समर्थन करती है।

पाकिस्तान तक जाने को तैयार हैं कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान अज्जू चौहान ने यहां तक कहा कि अगर सरकार अनुमति दे तो पाकिस्तान की टिप्पणी का जवाब देने के लिए कार्यकर्ता पाकिस्तान तक जाने को तैयार हैं। हालांकि, यह बयान संगठन के आक्रोश और प्रदर्शन के दौरान व्यक्त की गई प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही विपक्ष को भी निशाने पर लेते हुए ‘जो राम की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा’ जैसे नारे लगाए गए।

कुल मिलाकर, सहारनपुर की कार्रवाई पर पाकिस्तान की टिप्पणी ने अब आगरा में भी विरोध का रूप ले लिया है। हिंदू महासभा ने साफ कर दिया है कि भारत के आंतरिक मामलों में पाकिस्तान की किसी भी टिप्पणी का वह विरोध करेगी।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार