महिला के परिवार ने अस्पताल में किया हंगामा (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में जिंदा महिला को डॉक्टरों ने बताया मृत, घर ले जाते वक्त चलने लगी सांसें! अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Agra Hospital Dead Woman Controversy: आगरा में प्राइवेट अस्पताल ने जिंदा महिला को मृत बता दिया। परिजनों का दावा है कि 72 घंटे तक निगरानी में रखने की बात कही थी, लेकिन 48 घंटे बाद ही उसे मृत बता दिया।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • आगरा में जिंदा महिला को मृत घोषित किया

  • परिवार ने प्राइवेट अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

  • बोले- 72 घंटे निगरानी की बात कही, 48 घंटे बाद ही मृत बता दिया

Agra Private Hospital Negligence: आगरा में एक प्राइवेट अस्पताल पर मरीज की जिंदगी से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। समर्पण ब्लड बैंक एंड हॉस्पिटल में एक महिला को कथित तौर पर जीवित अवस्था में ही मृत घोषित कर दिया गया।

जब वे महिला को अस्पताल से घर ले जा रहे थे, तो रास्ते में ऑक्सीजन हटाने पर महिला की सांसें चलने गली, जिसके के बाद परिवार दोबारा से महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा।

परिजनों का दावा है कि अस्पताल ने महिला को 72 घंटे तक निगरानी में रखने की बात कही थी, लेकिन महज 48 घंटे बाद ही उसे मृत बता दिया।

परिजनों के मुताबिक, महिला के ऑपरेशन और इलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधन ने करीब 70 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि इस रकम की कोई रसीद भी नहीं दी गई।

परिवार ने इलाज का खर्च जुटाने के लिए कर्ज लिया और अपने जेवर तक बेच दिए थे। हालांकि अभी इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कोई बयान सामने नहीं आया है।

48 घंटे में ही मृत घोषित करने का आरोप

आगरा में परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने महिला को 72 घंटे तक निगरानी में रखने की बात कही थी। लेकिन इस अवधि के पूरा होने से पहले ही करीब 48 घंटे में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि महिला की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी दिए बिना ही उसे मृत बताकर अस्पताल से घर ले जाने को कहा गया। इस पूरे मामले ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एंबुलेंस में ऑक्सीजन हटाते ही शरीर में होने लगी हलचल

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात उस समय सामने आई, जब परिजन महिला को एंबुलेंस से घर लेकर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ऑक्सीजन हटाते ही महिला के शरीर में हलचल होने लगी।

यह देखकर परिजन घबरा गए। उन्हें महिला के जीवित होने की आशंका हुई। इसके बाद वे बिना देर किए उसे लेकर दोबारा अस्पताल पहुंच गए।

दोबारा ऑक्सीजन लगाने के लिए परिजनों ने किया हंगामा

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने महिला को दोबारा ऑक्सीजन लगाने की मांग की। इस दौरान अस्पताल में हंगामा हुआ। परिवार के लोगों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों से महिला की स्थिति दोबारा जांचने का आग्रह किया।

परिजनों का दावा है कि काफी देर तक आग्रह करने के बाद करीब आधे घंटे में महिला को फिर से ऑक्सीजन लगाई गई।

अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस घटना के बाद महिला को मृत घोषित करने की प्रक्रिया और उसकी चिकित्सकीय स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

महिला को किन चिकित्सकीय आधारों पर मृत घोषित किया गया? इलाज और ऑपरेशन के नाम पर ली गई करीब 70 हजार रुपये की रकम की रसीद क्यों नहीं दी गई?

दिल्ली में फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 घायल

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, दो ट्रक नदी में गिरे

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप