भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल
घायलों को तत्काल उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही पुलिस
Agra Horrific Accident: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हाथ से थमने का नाम नहीं ले रहे लगातार इस एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसों की वीभत्स घटनाएं सामने आ रही है,जिसमें लोग कालकलवित भी हो रहे हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में यमुना पुल के आगे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए वाहन में एक ही परिवार के लोग सवार थे। परिवार अयोध्या से सूरत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल के आगे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की मौत से परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।