आगरा जिम ट्रेनर हत्याकांड (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

120 गज जमीन के विवाद में रिश्तों का क़त्ल! आगरा में जिम ट्रेनर की हत्या में सगा भाई और दो भतीजे गिरफ्तार

Agra Gym Trainer Shahid Qureshi Murder Case: आरोपियों ने शाहिद को घेर लिया, जिसके बाद कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट की गयी और पत्थर से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया गया जिसके कारण उसकी मौत हुई।

प्रदीप कुमार रावत, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • घर के पीछे पड़ी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में कब्जा करने और हिस्सेदारी को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला

  • मृतक के साथ हुई थी मारपीट, पत्थर से सिर और चेहरे पर किया गया था ताबड़तोड़ हमला

  • पुलिस ने तत्काल कई टीमों को लगाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Agra Police Conduct Raids To Arrest Murder Accused: जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी भाई की 120 गज जमीन के लिए अपने दो बेटों के साथ में मिलकर जीवन लीला खत्म कर दी। बीते दिनों सिटी जोन थाना न्यू आगरा क्षेत्र के सुरेश नगर अंतर्गत जिम ट्रेनर की हत्या कर दी गयी थी। हत्या इतनी क्रूरता के साथ की गई थी जिसे देख रूह कांप जाए। आगरा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को दबोच कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

थाना न्यू आगरा क्षेत्र अंतर्गत हुए सनसनीखेज हत्याकांड का प्लाजा करते हुए एडीसीपी सिटी रविंद्र कुमार में मीडिया को बताया कि बीते दिनों जिम ट्रेनर शाहिद कुरैशी उर्फ़ गुड्डू पहलवान की हत्या की गयी थी। शाहिद कुरैशी और उसके भाई अफसर कुरैशी के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

घर के पीछे पड़ी 120 गज जमीन को लेकर दोनों भाइयों में कब्जा करने और हिस्सेदारी को लेकर विवाद और तनातनी चल रही थी। इसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यही नहीं परिजनों की ओर से जमीन में 60 लाख रुपये की हिस्सेदारी को लेकर भी मामला सामने आया है।

उपचार के दौरान शाहिद की मौत

आगरा जिले में हुई इस घटना परडीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते 17 नंबर को शाहिद कुरेशी अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट की गयी और पत्थर से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया गया।

घायल अवस्था में शाहिद को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सामने आया जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

ताबड़तोड़ दबिश के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसमें आरोपी साफ तौर पर मृतक पर हमला करते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कई टीमों को लगाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए।

पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ साथ सर्विलांस टीम की मदद ली गयी। पुलिस ने आरोपियों की रूनकता और फिरोजाबाद में भी दबिश दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की गई और हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए। उन्होंने बताया कि वीडियो की भी इस मामले में जांच की जाएगी और उसे विवेचना में डिजिटल साक्ष्यों के रूप में शामिल किया जा सके।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु