सिडबी और एफमेक के बीच एमओयू (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा के फुटवियर कारोबार को ग्लोबल पहचान दिलाने की पहल, वित्तीय और तकनीकी सहयोग पर हुआ समझौता

Agra Footwear Industry: सिडबी और एफमेक के बीच एमओयू से आगरा के फुटवियर उद्योग को वित्तीय, तकनीकी और कारोबारी सहयोग मिलेगा। इससे एमएसएमई, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

राजेश कुमार मिश्र, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • आगरा के फुटवियर क्लस्टर को वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य

  • छोटे उद्यमों के लिए आसान वित्तीय पहुंच पर जोर

  • आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की पहल

SIDBI and AFMEC MoU: आगरा के फुटवियर उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों को मजबूत बनाने की दिशा में सिडबी और एफमेक ने महत्वपूर्ण पहल की है। फुटवियर कारोबार को वित्तीय सहयोग, तकनीकी उन्नयन और निवेश के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को फेयरफील्ड बाय मैरियट में ‘सिडबी–एफमेक इंडस्ट्री कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) और आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

सिडबी के डेवलपमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (डीआईए) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल को आगरा के फुटवियर क्लस्टर के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य छोटे और मध्यम फुटवियर उद्यमों की जरूरतों को समझना, उन्हें वित्तीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और बैंकिंग संस्थानों तथा उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

फुटवियर उद्योग को मिलेगा वित्तीय और तकनीकी सहयोग

कार्यक्रम में उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों, निवेश की संभावनाओं, कारोबार विस्तार और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से छोटे उद्यमों को आसान वित्तीय पहुंच उपलब्ध कराने और आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

सिडबी की आगरा शाखा के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र जैन ने कहा कि सिडबी का प्रयास है कि फुटवियर क्षेत्र की एमएसएमई इकाइयों को उनकी व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप वित्तीय मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग मिले। एफमेक के साथ साझेदारी से उद्यमियों तक सिडबी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि आगरा के फुटवियर उद्यमियों में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की अपार क्षमता है। इसके लिए वित्त की आसान उपलब्धता, तकनीकी उन्नयन और कारोबार विस्तार के लिए सही मार्गदर्शन जरूरी है। सिडबी के साथ यह समझौता सदस्य इकाइयों की समस्याओं और जरूरतों को प्रभावी ढंग से सामने रखने का माध्यम बनेगा।

फुटवियर उद्योग के विकास पर जोर

एफमेक कन्वीनर एवं फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि आगरा के फुटवियर क्लस्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाने के लिए उत्पादन क्षमता के साथ गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और उत्पादकता बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा। सिडबी और एफमेक का यह सहयोग छोटे उद्यमों को सशक्त बनाने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम में एफमेक के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन ए.एस. राणा, उपाध्यक्ष राजेश सहगल, महासचिव प्रदीप वासन, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, ललित अरोरा, सुनील मनचंदा, रोमी लूथरा और शशांक बंसल सहित फुटवियर उद्योग से जुड़े अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां

प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ शेयर की तस्वीर, 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी