आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या; सिर पर वार के बाद धारदार हथियार से काटा गला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Agra Crime News: खंदौली थाना क्षेत्र के पीली पोखर में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप है। एक महीने बाद घर लौटे पति ने कथित तौर पर सिर पर वार करने के बाद धारदार हथियार से गला काट दिया और फरार हो गया।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Husband Murder Wife: आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीली पोखर में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला की उसके ही पति द्वारा हत्या किए जाने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने बाद घर लौटे पति ने पत्नी पर पहले सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया और इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला काट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आगरा पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति करीब एक माह से घर से बाहर था और सोमवार को ही घर वापस लौटा था। लेकिन घर लौटने के बाद ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ या हत्या के पीछे कोई अन्य वजह थी, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा खुलासा

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। आगरा पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामलें को खुलासा होगा।

बता दें कि जैसे ही इस वारदात की जानकारी पीली पोखर क्षेत्र में फैली लोगों में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थानिय लोगों नें भी जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?