जर्जर भवन (सोर्स- फोटो नवभारत) 
आगरा

आगरा में फिर जर्जर भवन बना मौत का कारण: लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

Woman Killed In Agra:मंटोला के बाद अब लोहामंडी थाना क्षेत्र में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुराने भवनों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Dilapidated Building Collapse Agra: आगरा में जर्जर भवन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। थाना मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार हादसे की यादें अभी ताजा ही थीं कि अब लोहामंडी थाना क्षेत्र में छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने शहर में पुराने और खस्ताहाल भवनों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आसपास के लोगों ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

बुधवार देर शाम को लोहामंडी थाना क्षेत्र के कटघर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। छज्जे के नीचे मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

55 वर्षीय मुन्नी देवी की मलबे में दबने से मौत

सूचना मिलते ही लोहामंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में 55 वर्षीय मुन्नी देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरसात के मौसम में बढ़ जाता है हादसों का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस मकान का छज्जा गिरा, वह काफी पुराना और जर्जर हालत में था। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुराने भवनों की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं लगातार हो रहे भवन हादसों के बाद शहर में जर्जर इमारतों के सर्वे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते खतरनाक भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, तो भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सकता है।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन